- जडेजा ने दिखाया गजब का हुनर
- कैच लेने के लिए बन गए सुपर मैन
- आईसीसी ने भी शेयर किया वीडियो
T20 World Cup IND vs AFG: भारत ने आखिरकार अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर पहली जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अपना खाता खोल दिया है. भारत की इस जीत में जहां रोहित शर्मा और केएल राहुल की आतिशी पारी कमाल की रही तो वहीं दूसरी ओर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने मैदान पर फिर साबित कर दिया कि उन्हें क्यों दुनिया का बेस्ट फील्डर माना जाता है. जडेजा ने हवा में चीते जैसी रफ्तार से छलांग लगाकर असंभव कैच को संभव बना दिया. हालांकि बाद में थर्ड अंपायर ने आउट नहीं दिया लेकिन जिस तरह से गेंद पर जडेजा ने झपट्टा मारकर गेंद को पड़ा उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है. खुद आईसीसी ने जडेजा के इस जबरदस्त फील्डिंग का वीडियो शेयर किया है.
भारत जीता, क्या खुल गया टीम इंडिया के सेमीफाइनल में जाने का रास्ता, जानें डिटेल्स
हुआ ये कि 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर करीम ने हवाई शॉट मारा, जिसपर जडेजा ने दौड़ लगाई और हवा में जंप मारकर अंसभव कार्य को संभव कर दिखाया. कैच लेने के बाद जडेजा काफी खुश नजर आए और टीम इंडिया के खिलाड़ी भी इसका जश्न मनानें लगे.इसके बाद बल्लेबाज ने अंपायर से कैच को लेकर बात की और फैसला को थर्ड अंपायर की ओर भेज दिया. टीवी रिप्ले में बार-बार देखने के बाद थर्ड अंपायर इस नतीजे पर पहुंचे की गिरते समय जडेजा के हाथ में अटकी गेंद धरती को हल्की सी छू रही है, जिसके कारण बल्लेबाज को नॉट आउट दिया गया. भले ही बल्लेबाज आउट नहीं हुआ लेकिन जडेजा की कोशिश ने फैन्स और क्रिकेट पंडितों का दिल जीत लिया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
रोहित शर्मा और केएल राहुल ने किया कमाल
भारत के 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम सात विकेट पर 144 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद नबी (32 गेंद में 35 रन) और करीम जनत (22 गेंद में नबाद 42 रन) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी (32 रन पर तीन विकेट) ने तीन विकेट चटकाए जबकि चार साल बाद सीमित ओवरों का अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे अश्विन ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए.
Ind vs Afg: एक चमत्कार कुछ दूर रह गया, लेकिन अगर यह हुआ, तो भारत खेलेगा सेमीफाइनल
भारत ने रोहित शर्मा (74) और लोकेश राहुल (69) के अर्धशतकों और दोनों के बीच पहले विकेट की 140 रन की साझेदारी से दो विकेट पर 210 रन बनाए जो मौजूदा टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर है. हार्दिक पंड्या (13 गेंद में नाबाद 35 रन) और ऋषभ पंत (13 गेंद में नाबाद 27 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 3.3 ओवर में 63 रन की तेजतर्रार साझेदारी की. (भाषा के साथ)
VIDEO: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप : अब अफगानिस्तान से मत हार जाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं