क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. बीसीसीआई की थिंक टैंक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार बल्ले से फ्लॉप हो रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से आगे के बारे में सोच रही है. खबरों की माने तो बोर्ड ओलंपिक 2028 और वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के नाम पर विचार कर रही है. जिसके बाद क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है. क्योंकि हाल ही में सूर्या की अगुवाई में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा जमाया है. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वह अगले सीजन में भी टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे. मगर अब इन खबरों के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है.
कलाई की दर्द बनी सूर्या के खराब फॉर्म की वजह?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्या पिछले काफी समय से कलाई में दर्द की समस्या से जुझ रहे हैं. उन्हें दाहिनी कलाई में चोट लगी थी. जिससे वह अब तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं. जिससे उनका फॉर्म भी डगमगाया हुआ है. यहीं मुख्य वजह है कि वह पिछले काफी समय से अपनी कलाई पर भारी टेपिंग बांधकर खेल रहे हैं. यहीं नहीं खबरों की माने तो आईपीएल के जारी सीजन में भी उन्हें दर्द की शिकायत है. मगर वह एमआई की तरफ से दर्द में भी खेल रहे हैं.

Photo Credit: @uf2151593/x
रयान टेन डोशेट ने बताया था सामान्य थकान
हालांकि, सहायक कोच रयान टेन डोशेट का इस मामले पर अलग ही विचार था. उन्होंने सामान्य थकान बताकर पूरी बात को टाल दिया था. मगर लगातार बल्ले से फ्लॉप हो रहे सूर्या को देखकर अब साफ नजर आ रहा है कि उनके कलाई की दर्द उनके खेल को प्रभावित कर रही है.
सूर्यकुमार यादव के फॉर्म में आ रही है लगातार गिरावट
रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को जुलाई 2024 में भारतीय टीम का नियमित कप्तान बनाया गया था. तब से अब तक उनकी देखरेख में टीम ने सराहनीय प्रदर्शन किया है. मगर वह बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे पाए हैं.
सूर्या के फ्लॉप प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कुल 45 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 932 रन ही निकले हैं, जो उनकी मौजूदा छवि के हिसाब से सही नहीं कहा जा सकता है.
35 साल के हो गए हैं सूर्यकुमार यादव
यहीं नहीं चयनकर्ताओं के उनसे आगे के बारे में सोचने के लिए उनकी उम्र भी वजह बन रही है. मौजूदा समय में वह 35 साल (35 साल और 236) के हैं और अगले सितंबर माह में 36 साल के हो जाएंगे. चयनकर्ता समय रहते उनका विकल्प तलाशने की कोशिश रहे हैं. जिससे बाद में कोई समस्या ना हो.
यह भी पढ़ें- LSG vs RCB: आखिरी ओवर का रोमांच, RCB को जीत के लिए चाहिए थे 20 रन, राठी ने तो कमाल कर दिया, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं