आईपीएल के 19वें सीजन का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला बीते कल (सात मई) लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG vs RCB) के बीच लखनऊ में खेला गया. जहां लखनऊ की टीम डीएलएस पद्धति के तहत आखिरी ओवर में नौ रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आरसीबी की टीम बाजी मार ले जाएगी. मगर ऐसा नहीं हो सका. टीम को आखिरी ओवर में 20 रनों की दरकार थी. क्रीज पर क्रुणाल पंड्या और रोमारियो शेफर्ड मौजूद थे. विपक्षी टीम की तरफ से आखिरी ओवर डालने की जिम्मेदारी दिग्वेश राठी ने उठाई. राठी के इस ओवर की पहली गेंद पर विपक्षी टीम को लेग बाई के रूप में सिंगल प्राप्त हुआ. दूसरी गेंद भी राठी की शानदार रही. जहां आरसीबी के बल्लेबाज एक रन ही प्राप्त कर पाए. तीसरी गेंद उन्होंने बीट कराई. चौथी गेंद वाइड रही. अगली गेंद पर शेफर्ड ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में एक चौका लगाया. जिसके बाद आरसीबी के खेमे में एक बार फिर से उम्मीद की किरण जगी. मगर आखिरी के दो गेंदों पर बल्लेबाज केवल डबल और सिंगल ही जुटा पाए. जिसकी वजह से टीम को नौ रनों से हार का मुंह देखना पड़ा.
शेफर्ड ने आरसीबी फैंस को किया निराश
आखिरी ओवर में आरसीबी की टीम के साथ-साथ फैंस को शेफर्ड से काफी उम्मीदें थी. मगर वह उन उम्मीदों पर खरे उतरने में नाकामयाब रहे. टीम के लिए आखिरी ओवर में उन्होंने कुल पांच गेंदों को फेस किया. मगर यहां वह बल्ले से सात रन ही बटोर पाए, जो कि हार का कारण बना.
Lucknow Super Giants keep their playoff hopes alive! ✅
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 7, 2026
Digvesh Rathi holds his nerve as Lucknow register their first home win after 8 games! 🏠🏏#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #LSGvRCB [#PrinceYadav #MitchellMarsh #RajatPatidar #TimDavid] pic.twitter.com/mNDpP96hLG
एलएसजी के खिलाफ मिला जुला रहा शेफर्ड का प्रदर्शन
एलएसजी के खिलाफ मुकाबले में शेफर्ड का प्रदर्शन मिला जुला रहा. टीम के लिए आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 15 गेंदों का सामना किया. इस बीच उनके बल्ले से 153.33 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 23 रन निकले. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को तीन चौके और एक छक्का देखने को मिला.
Rishabh Pant consoling Romario Shepherd. pic.twitter.com/I0qn6iYgQj
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 7, 2026
गेंदबाजी में बेअसर रहे शेफर्ड
बल्लेबाजी से पहले गेंदबाजी के दौरान शेफर्ड बिल्कुल बेअसर नजर आए. यही वजह रही कि कैप्टन ने उनसे ज्यादा ओवर नहीं करवाए. टीम के लिए उन्होंने महज एक ओवर की गेंदबाजी की. इस बीच 16.00 की इकॉनमी से 16 रन खर्च कर डाले थे. जहां उन्हें एक भी सफलता हाथ नहीं लगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं