- सूर्यकुमार यादव हो सकते हैं टेस्ट टीम में शामिल
- पहले भी रहे हैं टीम का हिस्सा
- कानपुर के ग्रीन पार्क में होगा पहला टेस्ट
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद भारत की नजरें अब 25 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज पर टिकी हैं. पहला मैच कानपुर में खेला जाएगा. पहले मैच में भारतीय टीम की कप्तानी अंजिक्या रहाणे करने वाले हैं. एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार सूर्य कुमार यादव को टेस्ट में खेलने के लिए अप्रोच किया जा रहा है, हो सकता है कि वे पहले टेस्ट लिए भारतीय टीम का हिस्सा हों.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जयपुर में खेले गए टी20 में सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों में 62 रन बनाए थे. अब खबर ये है कि उन्हें कानपुर में अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली भारत की टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए कहा गया है. सूर्य कुमार यादव के करियर की अगर बात करें तो उन्होंने 11टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 244 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव ने अभी तक भारत के लिए तीन एकदिवसीय मैच खेले हैं और पिछले सितंबर में इंग्लैंड में भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा भी थे.
IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले सैंटनर ने भरी हुंकार, कहा- टेस्ट चुनौती के लिए तैयार हैं
अभी तक जो भारतीय टीम पहले टेस्ट के लिए चुनी गई हैं वे उसका हिस्सा नहीं हैं. पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम कुछ इस प्रकार है- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा, श्रीकर भरत, जयंत यादव, उमेश यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
सचिन तेंदुलकर ने एमपी के गांवों का किया दौरा
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं