- टेस्ट सीरीज से पहले सैंटनर ने भरी हुंकार
- कहा- वह और उनके साथी टेस्ट में स्पिन चुनौती के लिए तैयार
- 25 नवंबर से शुरू हो रहा है टेस्ट श्रृंखला
न्यूजीलैंड (New Zealand) के बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने कहा कि T20 श्रृंखला में हार के बाद वह और उनके साथी स्पिन गेंदबाज भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में स्पिनरों की मददगार पिचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भारत ने T20 विश्व कप में जल्दी बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया. न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन सहित अपने कुछ खिलाड़ियों को इस श्रृंखला में विश्राम दिया था. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की भी शुरुआत होगी.
सैंटनर ने तीसरे T20 के बाद वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उम्मीद है कि खिलाड़ी कानपुर में पहले टेस्ट मैच के लिए तैयार होंगे. यह फिर से एक और त्वरित बदलाव होगा. हमारे पास कुछ अच्छे स्पिनर हैं. हम जानते हैं कि स्पिन इस श्रृंखला में अहम भूमिका निभाएगी. यह परिस्थितियों का अधिक से अधिक फायदा उठाने से जुड़ा है.'' उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि इन परिस्थितियों में अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल कितने अच्छे गेंदबाज हैं. हमारे पास भी अयाज (पटेल) और (विलियम) सोमरविले जैसे गेंदबाज हैं जो स्पिनरों की मददगार पिच पर खेलने को लेकर उत्सुक हैं.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सानिया मिर्जा के बेटे की तबीयत बिगड़ी, बांग्लादेश दौरा बीच में छोड़ दुबई भागे शोएब मलिक
सैंटनर भारत में मिलने वाली कड़ी चुनौती से अच्छी तरह वाकिफ हैं. उन्होंने 2016-17 की श्रृंखला को याद किया जब उन्हें 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा, ‘‘यह मायने नहीं रखता कि आप भारत के खिलाफ किस प्रारूप में खेल रहे हैं. उन्हें हराना बहुत मुश्किल है. हमने 2016 में यह देखा है.'' सैंटनर ने यहां तीसरे T20 में टीम की अगुवाई की जिसमें 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी पूरी टीम 111 रन पर आउट हो गई.
घुटने के ऑपरेशन के लिए मेलबर्न जाएंगे 'रावलपिंडी एक्सप्रेस'
उन्होंने कहा, ‘‘यह विश्व कप से त्वरित बदलाव था लेकिन हमें स्वयं पर गर्व है कि हमने भारत की बहुत अच्छी टीम के खिलाफ अच्छी क्रिकेट खेली. उन्होंने फिर से दिखाया कि भारत को उसकी धरती पर हराना बेहद मुश्किल है. हमने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया.''
फैंटेसी गली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज
.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं