Sunil Gavaskar on Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिये रोहित शर्मा (Rohit Sharma) देर से फॉर्म में लौटे लेकिन महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहला उनका फॉर्म में आना उनके और भारतीय टीम के लिये अच्छा संकेत है . आईपीएल के इस सत्र के पहले चरण में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 105 रन बनाने वाले रोहित सात में से चार मैचों में दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके थे. उन्होंने हालांकि आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 38 गेंद में 68 रन बनाये. गावस्कर ने स्टार स्पोटर्स क्रिकेट लाइव पर कहा ,"यह देखकर अच्छा लगा, मुंबई इंडियंस तो अब क्वालीफाई नहीं कर सकती लेकिन 15 दिन बाद टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा को इस तरह बल्लेबाजी करते देखकर अच्छा लगा." उन्होंने कहा , "आप यही चाहते हैं , रोहित शर्मा से अच्छी शुरूआत की दरकार होती है ताकि निचले दर्जे के बल्लेबाज आकर फिनिशर की भूमिका निभा सकें."
वहीं, लखनऊ और मुंबई के बीच मैच की बात की जाए तो निकोलस पूरन की 29 गेंद में 75 रन की ताबड़तोड़ पारी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी20 मैच में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट पर 214 रन बनाये, पूरन ने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के जड़ने के अलावा कप्तान लोकेश राहुल (55) के साथ 44 गेंद में 109 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला। राहुल ने 41 गेंद की पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाये.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आखिरी ओवरों में आयुष बडोनी (10 गेंद में नाबाद 22) और कृणाल पंड्या ( सात गेंद में नाबाद 12) ने सातवें विकेट के लिए 17 गेंदों में 36 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. मुंबई के लिए नुवान तुषारा ने 28 रन देकर तीन जबकि पीयूष चावला ने 29 रन देकर तीन विकेट लिये। टीम के बाकी सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए.
ये भी पढ़े- IPL 2024 Playoffs Scenario: 3.1 ओवर...75 रन...RCB के लिए ऐसा है प्लेऑफ का गणित, चेन्नई को करना होगा ये काम
ये भी पढ़े- पैट कमिंस- शाहीन अफरीदी नहीं, बल्कि इस गेंदबाज का सामना करना सबसे मुश्किल, रोहित शर्मा ने बताया
ये भी पढ़े- बुमराह नहीं बल्कि इस गेंदबाज को खेलना सबसे मुश्किल, बाबर आजम ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं