Rohit Sharma names the toughest bowler: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक हैं. उनके सामने गेंदबाजी करना किसी भी गेंदबाज के लिए एक चुनौती होती है. रोहित ने वनडे, टी-20 और टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाया है. उनके सामने कोई भी गेंदबाज आता है , रोहित अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं. यही कारण है कि रोहित को फैन्स हिट मैन के नाम से भी जानते हैं. वहीं, भारतीय कप्तान ने Dubai Eye 103.8. प्रॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू के दौरान उस गेंदबाज के नाम का ऐलान किया है जिसे खेलना उनके लिए काफी मुश्किल रहा है.
रोहित ने न तो शाहीन अफरीदी का नाम लिया और न ही उन्होंने पैट कमिंस को मुश्किल गेंदबाज माना. भारत के कप्तान ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज डेल स्टेन को सबसे मुश्किल गेंदबाज करार दिया. इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा ने कहा, "मैंने उनके खिलाफ खेलने से पहले उनके वीडियो 100 बार देखे होंगे. डेल स्टेन खेल के दिग्गज रहे हैं. वह अपने पूरे करियर में शानदार रहे. मैंने कई बार उनका सामना किया और वह हर तरह से खतरनाक थे .वह तेज थे और गेंद को तेजी से स्विंग कराते थे.. डेल एक भयंकर प्रतिस्पर्धी थे. वह अपनी टीम के लिए हर गेम जीतने की करते थे. उनके खिलाफ खेलना हमेशा मेरे लिए चुनौती रही थी. "
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
बता दें कि स्टेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित को सिर्फ एक बार बॉक्सिंग डे टेस्ट में शून्य पर आउट किया था. जब रोहित ने स्टेन का सामना किया, तो समय रोहित उतने बड़े बल्लेबाज नहीं थे. रोहित ने जब स्टेन के खिलाफ खेला था तो उस दौरान साउथ अफ्रीकी गेंदबाज अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर थे. बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए स्टेन ने रोहित को एक बेहतरीन बल्लेबाज माना था. रोहित के बारे में स्टेन ने कहा था. "मुझे रोहित के खिलाफ गेंदबाजी करने में संघर्ष करना पड़ा.. वह एक अच्छे बल्लेबाज हैं और आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करते हैं."
ये भी पढ़े- विवियन रिचर्ड्स ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया T20 World Cup 2024 का विजेता
ये भी पढ़े- शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा धमाका कर विश्व क्रिकेट में मचाई खलबली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं