विज्ञापन

क्राइस्टचर्च टेस्ट में बुमराह क्यों रहे विकेटलेस? सुनील गावस्कर ने बताई बड़ी वजह

क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह 26 ओवर गेंदबाजी करने के बावजूद एक भी विकेट नहीं ले सके. मैच के बाद सुनील गावस्कर ने कहा कि पहली नई गेंद के मुकाबले दूसरी नई गेंद से बुमराह उतने खतरनाक नजर नहीं आए. जिससे भारत को मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

क्राइस्टचर्च टेस्ट में बुमराह क्यों रहे विकेटलेस? सुनील गावस्कर ने बताई बड़ी वजह
सुनील गावस्कर
NDTV Library

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में जारी दूसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक भी विकेट चटकाने में नाकामयाब रहे. टीम के लिए उन्होंने कुल 26 ओवरों गेंदबाजी की. इस बीच छह ओवर मेडन डालने में कामयाब रहे. मगर उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी. हालांकि, कुछ मौके उन्होंने बनाए. मगर गेंद पूरी तरह से फील्डर तक नहीं पहुंच पाई. जिससे उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी. शुक्रवार को पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने उनके बारे में बातचीत करते हुए कहा कि बुमराह नई गेंद के पहले स्पैल में काफी खतरनाक नजर आए, लेकिन दूसरी नई गेंद मिलने के बाद वह उतने प्रभावी नहीं दिखे.

गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा, 'दूसरी नई गेंद के साथ वह उतने खतरनाक नहीं नहीं आए. जितने पहली नई गेंद के साथ नजर आ रहे थे. वेलिंग्टन टेस्ट के पहले दिन वह बेहद घातक दिखे थे. दूसरी पारी में भी उन्होंने काफी शानदार गेंदबाजी की थी.'

गावस्कर ने कहा, 'जब दूसरी नई गेंद मिली तो ऐसा नजर नहीं आया कि उनकी गेंदबाजी में अतिरिक्त गति या धार थी. वह 15 या 16 ओवर (19 ओवर) की गेंदबाजी कर चुके थे. इसलिए शायद थकान का असर महसूस हो रहा होगा. यही वह क्षेत्र है. जहां भारत लगातार संघर्ष कर रहा है. अगर आप दूसरी नई गेंद से विकेट नहीं निकाल पाएंगे तो टीम को मैदान पर ज्यादा समय तक संघर्ष करना पड़ेगा.'

अलग-अलग रन-अप के साथ गेंदबाजी करते नजर आए बुमराह

क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन बुमराह ने अलग-अलग रन-अप का भी इस्तेमाल किया. मगर फिर भी वह विकेट चटकाने में नाकामयाब रहे. जिसपर न्यूजीलैंड की टीम से बाहर चल रहे ईश सोढ़ी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'यह देखना काफी दिलचस्प था. इस बारे में बुमराह का विचार जानना काफी मजेदार होगा. रन-अप और एक्शन में हल्के बदलाव के बावजूद वह काफी सटीक गेंदबाजी कर रहे थे. शायद यह उनकी लय से जुड़ा मामला होगा. मुझे सबसे दिलचस्प बात यह लगी कि वह एक ही स्पेल में गेंदों के बीच अपना सेटअप बदल ले रहे थे.'

गावस्कर ने बताया बदलाव की वजह

गावस्कर का मानना है कि बुमराह ने रन-अप के दौरान जो बदलाव किए. वह शायद बल्लेबाजों को भ्रमित करने की रणनीति थी. उन्होंने कहा, 'जब वह दौड़ना शुरू करते हैं तो उनके चेहरे पर मुस्कान होती है. कई बार गेंदबाज बल्लेबाज का ध्यान भटकाने और उसे असहज महसूस कराने के लिए कुछ अलग करने का प्रयास करते हैं.'

यह भी पढ़ें- VIDEO: वैभव के भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने नेट्स में बरसाए छक्के, फैंस बोले- अब सीनियर की बारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com