विज्ञापन

VIDEO: वैभव के भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने नेट्स में बरसाए छक्के, फैंस बोले- अब सीनियर की बारी

वैभव सूर्यवंशी के बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. जिसमें वह नेट्स में शानदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं. फैंस उनके शॉट्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें सूर्यवंशी परिवार का अगला स्टार बता रहे हैं.

VIDEO: वैभव के भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने नेट्स में बरसाए छक्के, फैंस बोले- अब सीनियर की बारी
वैभव सूर्यवंशी के भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी
ujjwalsooryavanshi2512/Instagram

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी दमदार बल्लेबाजी का हर कोई फैन है. 15 वर्षीय बल्लेबाज के दो भाई भी हैं. उनके बड़े भाई का नाम उज्ज्वल सूर्यवंशी और छोटे भाई का नाम आशीर्वाद सूर्यवंशी है. आशीर्वाद भी वैभव की तरह ही क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम कमाना चाहते हैं. यहीं वजह है कि बचपन से ही वह खूब मेहनत कर रहे हैं. वहीं उज्ज्वल घर के सबसे बड़े बेटे हैं. वह परिवार की जिम्मेदारियों और आर्थिक प्रबंधन में मदद करते हैं. जिससे वैभव के पिता उनके दोनों छोटे भाइयों के क्रिकेट पर ध्यान दे पाते हैं. 

नेट में उज्ज्वल ने लगाए खूब छक्के-चौके 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उज्ज्वल ने एक वीडियो साझा किया है. जहां वह नेट में खूब छक्के-चौके लगाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा सकता है कि वह बॉलर के सिर के ऊपर से भी छक्के जड़ रहे हैं. जिसे हर कोई पसंद कर रहा है. फैंस उनके इस वीडियो पर अपना विचार भी साझा कर रहे हैं. 

amit_sahani_33 नाम के यूजर्स ने लिखा है, 'भाई आप रियान पराग से अच्छा खेलते हैं.'

anil_kumar_sahoo85 नाम के खेल प्रेमी ने लिखा है, 'हार्ड हिटर बल्लेबाज, छोटे भाई तुमसे बहुत प्यार है. सूर्यवंशी परिवार का बहुत बड़ा फैन हूं. आप सभी को ढेर सारा प्यार.'

pradum7226 नाम के शख्स ने लिखा है, 'धूम मचा दो, चैंपियन!'

vais_hnavi950617 नाम के फैन ने लिखा है, 'सूर्यवंशी परिवार सबसे ऊपर!'

vipulshanka नाम के व्यक्ति ने लिखा है, 'अब सीनियर सूर्यवंशी की बारी.'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उज्ज्वल बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में अपने परिवार के आभूषणों की दुकान चलाते हैं. इसके अलावा वह घर के सभी खर्चों और आर्थिक जिम्मेदारियों को भी संभालते हैं. शुरुआती शिक्षा उन्होंने डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल से पूरी की थी. 

यह भी पढ़ें- सहवाग नंबर-1, गावस्कर नंबर-3, अब जायसवाल की एंट्री, भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा बार '0' पर आउट होने वाले ओपनर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com