विज्ञापन

परिसीमन बिल पर बोली कांग्रेस- हमेशा के लिए सत्ता हथियाने की कोशिश, उठा दिया SC-ST वाला एक सवाल

Mallikarjun Kharge Press Conference: इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद में मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने परिसीमन बिल पर बड़ा बयान दिया है.

परिसीमन बिल पर बोली कांग्रेस- हमेशा के लिए सत्ता हथियाने की कोशिश, उठा दिया SC-ST वाला एक सवाल
मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके परिसीमन बिल का विरोध किया
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि परिसीमन बिल लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास है.
  • इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस सहित कई दलों ने मोदी सरकार के परिसीमन बिल का विरोध करने का निर्णय लिया है.
  • डीएमके और एनसीपी ने संसद में परिसीमन बिल का समर्थन करने की घोषणा की है, जबकि कांग्रेस बिल का विरोध करेगी.
नई दिल्ली:

इंडिया गठबंधन की बैठके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह बिल लोकतंत्र को खत्म कर देगा, क्योंकि बीजेपी पूरी सत्ता हाथ में लेने की कोशिश कर रही है. खड़गे ने एससी-एसटी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुद्दा भी उठाया है. बता दें कि सरकार संसद में परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी में है. जिस पर इंडिया गठबंधन में शामिल कुछ दलों ने भी सरकार को समर्थन करने का ऐलान कर दिया है. डीएमके और शरद पवार की पार्टी एनसीपी (SP) ने भी बिल के समर्थन का ऐलान कर दिया है. इन ताजा घटनाक्रम के बीच इंडिया गठबंधन ने आज बैठक बुलाई थी, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई नेता शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के दल संसद में इस बिल का विरोध करेंगे. 

ये बिल लोकतंत्र के खिलाफ: मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा 'परिसीमन बिल के जरिए बीजेपी पूरी सत्ता हाथ में लेने की कोशिश कर रही है. इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं ने मिलकर तय किया है कि मोदी सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाया जा रहा है वह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं. पहले इन्होंने 400 पार कहा अब 800 पार करके सत्ता अपने हाथ में लेना चाहते हैं. 400 पार नहीं हुआ है तो 800 पार करना चाहते हैं. हमेशा के लिए सत्ता अपने हाथ में लेना चाहते हैं. इस बिल से देश को बड़ा नुकसान है, लेकिन चंद लोगों के यह समझ में नहीं आ रहा है. इससे लोकतंत्र खत्म होगा, एक बार सत्ता उनके हाथ में गई तो वह संविधान भी बदल सकती है. 

SC-ST के हितों का ध्यान नहीं रखा: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने परिसीमन बिल में SC-ST के हितों का ध्यान नहीं रखने का आरोप लगाया है. उनका कहना है 'यह बिल सत्ता हाथ में लेने की कोशिश की है. परिसीमन बिल में SC-ST के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है, इसमें नाइंसाफी हुई है, उसके साध अन्याय किया गया है, संविधान ये कहता है कि SC-ST की सीटें बढ़नी चाहिए लेकिन उसमें इसका कोई प्रावधान नहीं है. ताजा जनगणना आने वाली है. इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया. अगर ताजा जनगणना के तहत परिसीमन किया जाए तो प्राकृतिक तौर पर SC-ST वर्ग को उनकी बढ़ी हुई संख्या के अनुसार बढ़ी हुई सीटें मिलेंगी. लेकिन वे चाहते हैं कि SC-ST वर्ग को उनका अधिकार न मिले.'

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा 'तीसरी बात यह कि चुनाव आयोग जिसने 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची से हटाया है, उसे ही परिसीमन की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. ये हमें स्वीकार नहीं है. ज्ञानेश कुमार अपराध के कटघरे में हैं. उन्हीं के नेतृत्व में यदि ये हुआ तो और भी गड़बड़ी हो जाएगी. हमने देखा है कि असम और जम्मू-कश्मीर में किस तरह से परिसीमन हुआ. आपके सामने ये उदाहरण है, भौगोलिक तौर पर अपने फायदे के लिए वे लोग क्षेत्रों को बदलते हैं. सत्ता को पूरी तरह से अपने हाथ में लेने के लिए ये लोग मजबूती के साथ काम कर रहे हैं. 

बिल के लिए पार्टियों को तोड़ा 

कांग्रेस ने अध्यक्ष ने बिल के लिए पार्टियों को तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा 'पिछली बार जब बिल लाया गया था तो वे लोग विफल हो गए. अब उन्होने TMC को तोड़ा, NCP को तोड़ा, शिवसेना को तोड़ा. सभी पार्टियों को तोड़कर उन्हें जब ऐसा महसूस हुआ कि उनके पास संख्याबल है तो वे सत्र बुला रहे हैं.' 

ये भी पढ़ेंः सुप्रिया सुले को जयराम रमेश ने किया फोन, शरद पवार पर बयान से नाराज NCP-SP; उठा दी एक मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mallikarjun Kharge News, Delimitation Bill, Delimitation Bill 2026, INDIA Alliance News, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com