Rahul Dravid: भारत और नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है. बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दीपावली के दिन हो रहा है. भारत पहले ही टूर्नामेंट में अजेय टीम बनी हुई है और उसने खेले 8 में से 8 मैच जीते हैं. भारत अगर नीदरलैंड्स के खिलाफ हारती भी है तो अंक तालिका में उसकी सेहत पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा. ऐसे में कई फैंस के मन में सवाल है कि क्या भारत के मुकाबले कमजोर नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा? भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने इस सवाल का जवाब दिया है.
नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच से पहले राहुल द्रविड़ मीडिया के सामने आए. इस दौरान जब उनसे इसको लेकर सवाल पूछा गया तो द्रविड़ ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले, पहले ही पूरी तरह आसाम मिल गया है. इस दौरान राहुल द्रवड़ि ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि भारतीय प्लेइंग इलेवन में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में शायद ही कोई बदलाव संभव हो.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
भारत ने अपना आखिरी मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था. यह मैच 5 नवंबर को खेला गया था. ऐसे में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के पास आराम करने का काफी मौका था. प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल द्रविड़ ने कहा,"पिछले गेम के बाद से हमें छह दिन की छुट्टी मिली है. हम काफी आराम कर रहे हैं. खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं. हमारे पास छह दिन की छुट्टी है और सेमीफाइनल से पहले सिर्फ एक गेम है, लड़कों को आराम दिया गया है, इसलिए...'मैं बस यही कहूंगा.''
राहुल द्रविड़ ने आगे कहा,"अभी हम टूर्नामेंट के आखिरी में हैं. अभी उन लोगों पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में है जिनके बारे में आप सोचते हैं कि वे अंतिम प्लेइंग इलेवन में होंगे. सेमीफाइनल और से पहले मानसिक और शारीरिक रूप से यह सबसे अच्छी जगह है और फाइनल से पहले भी..उम्मीद करते हैं अगर हम वहां पहुंचते हैं तो."
राहुल द्रविड़ से प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल करने के बारे में पूछा गया था, ताकि सेमीफाइनल से पहले गेंदबाज को 'मैच के लिए तैयार' किया जा सके, अगर भारत को अंतिम समय में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ता है तो. द्रविड़ ने कहा कि अब समय टीम में सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन पर ध्यान केंद्रित करने का है और बड़ी तस्वीर बाद में आ सकती है. भारत और नीदरलैंड्स के बीच 12 नवंबर को मैच होगा और फैंस की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या विराट कोहली ऐतिहासिक 50वां वनडे शतक लगा पाते हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें: World Cup 2023: इंग्लैंड के बल्लेबाजी चुनते ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई पाकिस्तान? जानिए क्या है समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं