जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में किसी ने भी नहीं सोचा कि हालिया सालों में टीम में जगह बनाने को संघर्ष करते रहे और रन बनाने में नाकाम रहे अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का ऐसा रूप देखने को मिलेगा, जो उन्होंने बुधवार को लखनऊ सुपर जॉयंट्स (SRH v LSG) के खिलाफ दिखाया. सिर्फ 28 गेंदों पर 6 चौकों और 8 छक्कों से नाबाद 75 रन की ऐसी पारी खेली कि गेंदबाज कराह उठे. जिसने भी बैटिंग देखी, इसमें खोकर रह गया. और उनके बल्ले से ऐसा रिकॉर्ड बह निकला, जो उनसे पहले आईपीएल के इतिहास कोई भी अनकैप्ड क्रिकेटर नहीं कर सका. 24 साल के अभिषेक ने24 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, लेकिन अभी भी उन्हें भारत के लिए पहला मैच खेलना बाकी है.
हैदराबादी ओपनरों के "तूफान" के बाद हरभजन ने कर डाली यह बड़ी मांग, लेकिन....
तूफानी रिकॉर्ड से तो अभिषेक की निकल पड़ी
इस तूफानी पारी से रिकॉर्ड भी कुछ ऐसे ही बरसे हैं. और अभिषेक ने साबित किया कि पहले कोई उन्होंने तुक्का नहीं मारा था. और हम बात कर रहे है कि आईपीएल के इतिहास में बीस या इससे कम गेंदों पर अर्द्धशतक की. कुछ ही दिन पहले ही उन्होंने 27 मार्च को मुंबई के खिलाफ 23 गेंदों पर 63 रन बनाए थे. तब उन्होंने 16 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ा था. और अब बुधवार को नाबाद 75 रन की पारी में अभिषेक ने 19 गेंदों पर पचासा जड़ डाला. इसी के साथ ही वह आईपीएल के 17 साल के इतिहास में यह कारनामा करने वाले इकलौते अनकैप्ड (जो देश के लिए नहीं खेले) खिलाड़ी बन गए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी किया है कारनामा
इस मामले में युवा सुपरस्टार ऑस्ट्रेलिया के और पहला आईपीएल खेल रहे जैक फ्रैजर मैक्गुर्क (3) पहले नंबर पर हैं. और इस बल्लेबाज ने अपने पहले ही सीजन में यह कर डाला है. आप सोचिए कि जब पहले ही सीजन में यह हाल है, तो आगे-आगे क्या देखने को मिलेगा. ट्रैविस हेड (3) भी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं, जबकि सुनील नरेन, केरोन पोलार्ड, इशान किशन, केएल राहुल, निकोलस पूरन, यशस्वी जायसवाल वे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, जिन सभी ने बीस या इससे कम गेंदों पर आईपीएल में दो बार अर्द्धशतक बनाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं