पूरे क्रिकेट जगत में मानो तूफान सा मचा हुआ है! सचिन तेंदुलकर से लेकर तमाम पूर्व क्रिकेटर अभिभूत हैं, तो आई "सुनामी" को देखकर फैंस ने एकदम दांत दले उंगली दबा ली. जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG vs SRH) के खिलाफ दूसरी पारी में मानो बल्ले से सुनामी आई और यह सभी को अपने साथ बहा कर ले गई. दोनों हैदराबादी ओपनर ट्रैविस हेड (Travis Head) और दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने लखनऊ के गेंदबाजों पर ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक की कि मैच को इन दोनों ने 9.4 ओवरों में ही हैदराबाद के लिए जीत के लिए जरूरी 166 का आंकड़ा बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया. लेकिन जीत से ज्यादा आंखें खोल देने वाली रही इन दोनों की बल्लेबाजी. दोनों ने करीब 16 रन प्रति ओवर से भी ज्यादा की दर से रन बटोरे. और अब अभिषेक शर्मा की बैटिंग से अभिभूत पूर्व ऑफी हरभजन सिंह ने बड़ी मांग कर डाली है.
यह भी पढ़ें:
IPL 2024: "हारते हैं तो आपके फ़ैसलों पर..." लखनऊ की शर्मनाक हार के बाद केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हरभजन ने x (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि अभिषेक शर्मा को टी20 विश्व कप के लिए घोषित रिजर्व खिलाड़यों की सूची में जगह मिलनी चाहिए. लेफ्टी बल्लेबाज ने सिर्फ 28 गेंदों पर 6 छक्कों और 8 चौकों से नाबाद 75 रन बनाए. और उनके अंदाज ने सचिन सहित बहुतों का दिल जीत लिया, तो बड़ी तादाद में अपने प्रशंसकों की सूची में भी इजाफा कर लिया. बहरहाल, भज्जी ने अपनी बात आगे बढ़ाते और सेलेक्टरों से सवाल पूछे हुए लिखा, "क्या अभिषेक शर्मा को विश्व कप के लिए भारतीय रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया जाना चाहिए?
आसान नहीं है भज्जी की मांग को पूरा करना
वैसे सही है कि अभिषेक ने अभी तक संस्करण में बहुत ही तूफानी बैटिंग की है, लेकिन भज्जी के मुंह से यह मांग चौंकाने वाली है. हां, उनकी भावनाएं समझी जा सकती हैं क्योंकि अभिषेक हरभजन के ही राज्य पंजाब से रणजी ट्रॉफी खेलते हैं, लेकिन जब पहले से ही 4 रिजर्व खिलाड़ियों का ऐलान हो चुका है, तो ऐसे में अभिषेक को इनमें से किसी एक की जगह देना समझ से परे है. वहीं, अभिषेक शर्मा ओपनर बल्लेबाज हैं और प्रबंधन विश्व कप में कोहली का वैकल्पिक ओपनर के रूप में इस्तेमाल कर सकता है. इसकी नौबत भी तभी आएगी, जब जायसवाल आउट-ऑफ-फॉर्म होंगे या भारत किसी दिन विशेष पर जायसवाल को किसी कारणवश या जरुरतवश बाहर बैठा दे.
ये हैं विश्व कप के रिजर्व खिलाड़ी
कुछ दिन पहले विश्व कप के लिए टीम के ऐलान के साथ ही चयन समिति ने 4 रिजर्व खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया था. ये चार खिलाड़ी शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान और खलील अहमद हैं. अब सोचिए कि जब रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी को बहुत ही शानदार प्रदर्शन के बावजूद रिजर्व में रहने को मजबूर होना पड़ा है. कुल मिलाकर लगता नहीं कि भज्जी की मांग बहुत तार्किक है या सेलेक्टर इस पर विचार करेंगे भी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं