विज्ञापन

No-11 पर उतरे जयदेव उनाडकट ने रचा इतिहास, फिर भी टीम सौराष्ट्र को मिली हार

jaydev Unadkat's World Record: टीम इंडिया के लिए खेल चुके जयदेव उनाडकट ने वीरवार को सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह कर दिखाया, जो इतिहास में पहले कोई बल्लेबाज इस नंबर पर नहीं कर सका

No-11 पर उतरे जयदेव उनाडकट ने रचा इतिहास, फिर भी टीम सौराष्ट्र को मिली हार
Syed Mushtaq Ali Trophy Elite 2026: जयदेव उनाडकट में टी20 क्रिकेट के 21 साल के इतिहास में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है
X: social Media

jaydev Unadkat's World Record: लेफ्टी पेसर जयदेव उनाडकट. एक बार आईपीएल में सबसे महंगे बॉलर बने, तो कई बार टीम इंडिया से अंदर-बाहर हुए. अब जयदेव सौराष्ट्र के कप्तान हैं और उन्होंने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में होल्कर स्टेडियम में तमिलनाडु के खिलाफ खेले गए मैच में नंबर-11 पर बैटिंग करते हुए विश्व रिकॉर्ड बना दिया. ग्रुप बी मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाफ 26 गेंदों में 40 रन (तीन चौके और दो छक्के) बनाए. जयदेव उनाडकट की इस जवाबी पारी और चेतन सकारिया के साथ 62 रनों की 10वें विकेट की साझेदारी के बावजूद 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र की टीम 16.4 ओवर में 154 रनों पर ऑल आउट हो गई. टीम को 38 रनों से हार का सामना करना पड़ा और वह सुपर लीग की दौड़ से बाहर हो गई. बहरहाल, आप जानिए कि टी20 क्रिकेट इतिहास में नंबर-11 पर दुनिया में किन पुछल्ले बल्लेबाजों के नाम पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. 

यह भी पढ़ें: 'यह वैभव की सबसे अच्छी बात', जावेद मियांदाद भी हुए वैभव के मुरीद, बैटिंग से बेहतर बताया यह गुण

https://ndtv.in/cricket/new-zealand-spinner-on-vaibhav-vaibhav-sooryavanshis-test-playing-ability-hindi-12380170

नंबर 11 बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च टी20 स्कोर

बल्लेबाजरनटीमबनामस्थानवर्ष
जयदेव उनादकट40 (26 गेंद)सौराष्ट्रतमिलनाडुइंदौर2026
डैनी ब्रिग्स35* (18 गेंद)एडिलेड स्ट्राइकर्सहोबार्ट हरिकेंसहोबार्ट2020
डोमिनिक ड्रेक्स34* (14 गेंद)सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्सबारबाडोस ट्राइडेंट्सबैसेटेरे2019
खालिद अहमदी31*बेल्जियममाल्टामार्सा2021
मुजीब उर रहमान27ब्रिस्बेन हीटएडिलेड स्ट्राइकर्सब्रिस्बेन2018

जयदेव उनाडकट और सकारारिया का संघर्ष गया बेकार

सौराष्ट्र की टीम तमिलनाडु से जीत के लिए मिले 193 रनों का पीछा कर रही थी. और एक समय उसका नौवां विकेट 8.3 ओवरों में 92 रन पर ही गिर गया था. लेकिन यहां से जयदेव उनाडकट और लेफ्टी ही पेसर चेतन सकारिया आखिरी जोड़ी के रूप में संघर्ष करते हुए स्कोर को 16.4 ओवरों तक 154 रन तक ले गए. दोनों की साझेदारी अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला सकी. दोनों के बीच दसवें विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी बेकार चली गई, लेकिन जयदेव उनाटकट ने जरूर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. नंबर-11 बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

FAQs= Frequnetly Asked Questions सें जानें जयदेव उनाडकट के प्रदर्शन के जवाब

प्र:-1 टी20 क्रिकेट में नंबर 11 पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

उ.- पुरुष टी20 क्रिकेट में नंबर 11 पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का विश्व रिकॉर्ड अब सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट के नाम है. उन्होंने 26 नवंबर 2026 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 26 गेंदों में 40 रन बनाए.

प्र:-2 जयदेव उनादकट ने नंबर 11 पर किसका रिकॉर्ड तोड़ा?

उ.- उनादकट ने इंग्लैंड के डैनी ब्रिग्स का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. ब्रिग्स ने 2020-21 बिग बैश लीग (BBL) में होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए नंबर 11 पर नाबाद 35 रन (18 गेंद) बनाए थे.

प्र:-3 क्या जयदेव उनादकट की रिकॉर्ड पारी के बाद सौराष्ट्र मैच जीत सका?

उ.- नहीं, 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र की टीम 154 रनों पर ऑल आउट हो गई और 38 रनों से मैच हार गई. इस हार के साथ ही सौराष्ट्र सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 की सुपर लीग दौड़ से बाहर हो गया।

प्र:-4 उनादकट और चेतन सकारिया ने 10वें विकेट के लिए कितने रन जोड़े?

उ.- सौराष्ट्र का स्कोर 92/9 होने के बाद जयदेव उनादकट (40) और चेतन सकारिया (22) ने 10वें विकेट के लिए 49 गेंदों में 62 रनों की साझेदारी की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaydev Dipakbhai Unadkat, Cricket, Board Of Control For Cricket In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com