विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट आज, India में फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम इस टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज को जीतने की कोशिश करेगी.

भारत-न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट आज, India में फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट मैच
BCCI

वेलिंगटन में खेला गया सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था, ऐसे में भारतीय टीम अब दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज को अपना बनाना चाहेगी.  बता दें कि न्यूजीलैंड ने इस ग्राउंड पर अब तक कुल 15 टेस्ट मैच खेले हैं और टीम को 9 में जीत हासिल हुई है. हेगली ओवल  न्यूजीलैंड को 4 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

भारतीय टीम के लिहाज से पहला टेस्ट मैच शानदार रहा था. भारत का बल्लेबाजी क्रम जबरदस्त फॉर्म में नजर आया था.केएल राहुल और ऋषभ पंत शतकीय पारियां खेलने में सफल रहे थे, तो यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और कप्तान गिल ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली थीं.

भारतीय टीम पहली पारी में ही 720 रन बनाने में सफल रही थी, जो न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर था. हालांकि, भारतीय टीम के गेंदबाज दूसरी पारी में संघर्ष करते हुए जरूर दिखाई दिए थे. टीम के गेंदबाज आखिरी दो सेशन में सिर्फ एक ही विकेट निकालने में सफल रहे थे और न्यूजीलैंड टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रहा था.

 भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट आज

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट कहां होगा ?

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. 

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट कितने बजे से देख पाएंगे?

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से शुरू होगा, और टॉस सुबह 3 बजे होगा. 

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस चैनल पर होगा?

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच भारत में टीवी पर लाइव टेलीकास्टसोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. 

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट का लाइव स्ट्रीमि्ंग भारत में कहां देख पाएंगे?

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच भारत में लाइव स्ट्रीमिंग ऑन लाइन SonyLIV ऐप पर किया जाएगा. क्रिकेट फैंस मोबाइल या लैपटॉप पर इस टेस्ट मैच का मजा ले सकते हैं. 

भारत में फ्री में कैसे देख सकते हैं भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट?

भारत में दूसरा टेस्ट मैच फ्री में DD स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें | India vs New Zealand LIVE Score: यशस्वी-राहुल ओपनर, सिराज-गुरनूर IN, दूसरे टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारतीय-11 

यह भी पढ़ें | विवियन रिचर्ड्स नंबर-4, सहवाग-गावस्कर ओपनर, ODI की ऑल टाइम प्लेइंग -11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com