विज्ञापन

श्रीलंका में हारे भी तो भी गंभीर के लिए कोई खतरा नहीं, रिपोर्ट में बीसीसीआई की सोच का खुलासा

बतौर हेड कोच रेड-बॉल फॉर्मेट में गौतम गंभीर का रिकॉर्ड कैसा रहा है, यह सभी के सामने है. यह सीरीज गौतम के लिए बड़ा टेस्ट है, लेकिन बीसीसीआई की सोच कुछ और ही है

श्रीलंका में हारे भी तो भी गंभीर के लिए कोई खतरा नहीं, रिपोर्ट में बीसीसीआई की सोच का खुलासा
भारतीय हेड कोच गौतम के लिए श्रीलंका सीरीज बड़ा चैलेंज है
Source: Social media

Sri Lanka vs India: श्रीलंका सीरीज के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज भारतीय टीम ही नहीं, बल्कि हेड कोच गौतम के लिए भी एक गंभीर चैलेंज है. साल 2024 में नियुक्ति के बाद से गंभीर के व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में रिजल्ट अच्छे रहे हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट को लेकर हमेशा ही उन पर सवाल रहे हैं क्योंकि यह उन्हीं का कार्यकाल रहा जब भारत को साल 2024 में न्यूजीलैंड के हाथों 3-0 और पिछले साल के आखिरी में दक्षिण अफ्रीका से 2-0 का सफाया झेलना पड़ा. बहरहाल, ताजा रिपोर्ट यह है कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का परिणाम कुछ भी हो, गंभीर (Gautam Gambhir) अपने पद पर बरकरार रहेंगे. एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) का मानना है कि लाल गेंद की टीम अभी बदलाव के दौर (ट्रांजिशन) से गुजर रही है और गंभीर को एक मजबूत और बेदाग टीम तैयार करने के लिए समय चाहिए.

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे खराब स्थिति में भी किसी अंतरिम विकल्प की संभावना बेहद कम हैॉ. इस बीच माना जा रहा है कि लक्ष्मण बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में क्रिकेट प्रमुख के अपने वर्तमान पद में अधिक सहज महसूस कर रहे हैं.

भारतीय क्रिकेट में अब तक 'स्प्लिट कोचिंग' (अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग कोच) की अवधारणा को ज्यादा समर्थन नहीं मिला है। लेकिन अगर लक्ष्मण अपने पद से हटने का फैसला करते हैं, तो स्थितियां बदल सकती हैं. हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार ऐसा परिदृश्य फिलहाल पूरी तरह काल्पनिक है. सीमित ओवरों (छोटे फॉर्मेट) की बात करें तो, रिपोर्ट के अनुसार गंभीर कम से कम 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक अपने पद पर बने रहेंगे.

...पर प्रबंधन की छवि और खराब होगी

लक्ष्मण ने इससे पहले खुलासा किया था कि उन्होंने 2024 में भारत का मुख्य कोच बनने का अवसर ठुकरा दिया था, जिससे गंभीर के पद संभालने का रास्ता साफ हुआ. पूर्व खिलाड़ी लक्ष्मण का नाम मुख्य चयनकर्ता के पद के साथ भी जोड़ा जाता रहा है, जो फिलहाल अजीत अगरकर के पास है. भारत को पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज़ में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था और बीसीसीआई के समर्थन के बावजूद श्रीलंका में हार मिलने से टीम प्रबंधन की छवि और भी खराब हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:  IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खास रणनीति तैयार, कोच गंभीर ने टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को दिया बड़ा संदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Board Of Control For Cricket In India, India, Cricket, Sri Lanka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com