विज्ञापन

Watch: 'हम इतिहास रच रहे हैं', सूर्य ग्रहण के वक्त ओलंपिक स्केटबोर्डर ने हवा में उड़कर किया लाइफ का सबसे बेस्ट स्टंट

एथलीट डैनी लियोन ने सोशल मीडिया पर इक्लिप्स मोड जंप की क्लिप शेयर करते हुए इसे अपने करियर का सबसे यादगार पल बताया है.

Watch: 'हम इतिहास रच रहे हैं', सूर्य ग्रहण के वक्त ओलंपिक स्केटबोर्डर ने हवा में उड़कर किया लाइफ का सबसे बेस्ट स्टंट
सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 के वक्त स्पेन के स्केटबोर्डर डैनी लियोन का किया एक स्टंट इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है.
Instagram@danny_leon

Viral Video: स्पेन के ओलंपिक स्केटबोर्डर डैनी लियोन ने सूर्य ग्रहण के दौरान एक जंप लगाने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे अब तक 42 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. उन्होंने यह ट्रिक ठीक उस समय की जब चांद सूरज के सामने से गुजर रहा था. लियोन ने इसे 'एक्लिप्स मोड स्टंट' नाम देते हुए कहा, 'अच्छी चीजें अक्सर तीन के सेट में आती हैं. पहले सूरज, फिर चांद और आज हम इस ग्रहण के साथ इतिहास रच रहे हैं. इसे मुमकिन बनाने के लिए पूरी टीम का शुक्रिया.'

23 सेकंड के वीडियो में क्या दिख रहा है?

23 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत फोन कैमरे के जूम-इन शॉर्ट्स के साथ होती है. इसमें डैनी लियोन को यह स्ट्रंट करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे डैनी लियोन के साथी दूर से उनका हौंसला बढ़ाते हुए सुनाई दे रहे हैं. जबकि दूसरे साथ प्रोफेशनल कैमरा से डैनी लियोन के इस स्टंट को शूट कर रहे हैं. शुरुआत के 7 सेकंड तक फोन से शूट किया वीडियो प्ले होता है और उसके बाद प्रोफेशनल कैमरे से लिए गए शॉट को स्लो मोशन में दिखाया गया है. इस वीडियो को 5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 45 हजार से ज्यादा लोग कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफों के पुल बांध चुके हैं.

9 साल की उम्र में पहली बार बोर्ड मांगना

रेड बुल प्रोफाइल के मुताबिक, 1 दिसंबर 1994 को मोस्टोलेस में जन्में डैनी लियोन स्केटबोर्डिंग की दुनिया में The Skate Alchemist और Lion of Mostoles जैसे उपनामों से जाना जाता है. 9 साल की उम्र में डैनी ने घर की खिड़की से बन रहे स्केटपार्क को गलती से स्विमिंग पूल समझ लिया था. वहां बच्चों को स्टंट करते देख वह इतने आकर्षित हुए कि माता-पिता से अपना पहला स्केटबोर्ड मांगकर स्केटिंग की दुनिया में कदम रखा. मोस्टोलेस के उसी स्केटपार्क में दिन-रात अभ्यास करके उन्होंने बेहद कम उम्र में स्थानीय प्रतियोगिताओं को जीतना शुरू कर दिया. कंक्रीट के उस पार्क से शुरू हुआ उनका सफर अंततः उन्हें टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 जैसे ओलंपिक खेलों के सबसे बड़े मंच तक ले गया. आधिकारिक ओलंपिक एथलीट प्रोफाइल के अनुसार, डैनी लियोन को टोक्यो 2020 ओलंपिक में 9वीं और पेरिस 2024 ओलंपिक में 20वीं पोजीशन मिली थी.

स्पेन में एक सदी बाद ऐतिहासिक पूर्ण सूर्य ग्रहण

बताते चलें कि बुधवार को स्पेन और पुर्तगाल में एक सदी से भी अधिक समय के बाद पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया, जिसके गवाह बनने के लिए 5 लाख से अधिक लोग पहुंचे. आसमान में अंधेरा छाते ही लोग खुशी से झूम उठे. भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजामों के साथ, देश के उत्तरी और मध्य शहरों में सूर्यास्त से ठीक पहले लोगों ने करीब एक मिनट तक इस अद्भुत और भावुक कर देने वाले खगोलीय नजारे का अनुभव किया.

ये भी पढ़ें:- 500 रुपये की रिश्वत को बताया था गलत, अब 1 करोड़ के घूस आरोपों में घिरे IPS राहुल बंसल का वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Solar Eclipse, Olympic Skateboarder, Skateboarding Stunt, Viral Video, Danny Leon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com