विज्ञापन

'उड़ता गिल', सुपर से ऊपर कैच पर सोशल मीडिया झूम उठा, कमेंटों की भरमार

अक्सर क्रिकेट में कुछ बातें अदभुत हो जाती हैं. और गिल का कैच भी इसी श्रेणी में आता है. फैंस ने देखा, तो क्रिकेट जगत निशब्द रह गया. और तारीफ ऐसी कि आप भी हैरान रह जाएंगे

'उड़ता गिल', सुपर से ऊपर कैच पर सोशल मीडिया झूम उठा, कमेंटों की भरमार
Sl vs IND: गिल का कैच क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है
Source: social media

Shubman Gill's super catch: कभी-कभी कुछ चीजें क्रिकेट मैदान पर ऐसी देखने को मिल जाती हैं, जिसकी उम्मीद नहीं की जाती. और भारत और श्रीलंका (SL vs IND) के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन कुछ ऐसा ही देखने को मिला. भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) श्रीलंकाई लेफ्टी बल्लेबाज कमेंडु मेंडिस का ऐसा अद्भुत कैच लपका की क्रिकेट जगत की आंखें खुली की खुली रह गईं. किसी ने  उड़ता गिल कहा, तो कमेंट्री बॉक्स में किसी ने इसे इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कैचों में से एक करार दिया. और सोशल मीडिया पर फैंस तो इस कैच के दीवाने हो गए. फैंस भारतीय कप्तान के लिए ऐसे-ऐसे कमेंट कर रहे हैं कि एक बार को आपको इन कमेंटों पर भी भरोसा नहीं होगा. 

कभी देखा है आपने पहले ऐसा कैच !

आप कमेंट देखिए !

देखिए यह कैसा दौर है. एक ही कैच से कैसे-कैसे कमेंट खिलाड़ी विशेष को मिल जाते हैं

गिल कभी भी निराश नहीं करते

निश्चित रूप से किसी फील्डर के लिए अपनी बाईं ओर उड़ना आसान नहीं होता

इस कैच को हमेशा याद किया जाएगा

यह भी पढे़: तीसरे दिन पिच ने दी भारतीयों को मुस्कान, आंकड़े भी बोल रहे, भारत कर सकता है खेला, बस है एक शर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka, India, Shubman Singh Gill, Sri Lanka Vs India 08/15/2026 Slin08152026272145, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com