Sri Lanka V/S India: गॉल टेस्ट में तीसरे दिन भारतीयों की पहली पारी पहले घंटे में 462 पर खत्म हुई, तो टीम गिल ने मेजबानों के 27 रन पर ही दो विकेट गिराकर लंकाइयों में दहशत पैदा कर दी है. और इसकी एक वजह यह भी है कि गॉल की पिच दिन दर दिन स्पिनरों की बहुत ही ज्यादा मददगार हो रही है. आंकड़े इस पर पूरी तरह मुहर लगा रहे हैं. और अगर सबकुछ सही रहा, तो भारत यहां श्रीलंका के साथ खेला कर सकता है. बहरहाल, आप पहले यह समझें और जानें कि गॉल की पिच दिन दर दिन कैसे बदली.
मैच का पहला दिन
गॉल में पहला दिन पूरी तरह भारतीय बल्लेबाजों का नाम रहा. और बात सिर्फ स्पिनरों की की जाए, तो पहले दिन बल्लेबाजो ने स्पिनरों के खिलाफ 1 विकेट पर 205 रन बनाए. गलत शॉट प्रतिशत 11.8 % भी रहा, लेकिन दूसरे दिन पहले दिन की उलट तस्वीर भयावह हो गई.
दूसरे दिन का हाल, बल्लेबाज बेहाल !
गॉल की पिच पर दूसरे दिन लंकाई स्पिनरों लेफ्टआर्म प्रभात जयसूर्या और पहला टेस्ट खेल रहे ऑफ स्पिनर केशरा नुवानथा का जादू सिर चढ़ कर बोला. दोनों ने मिलकर सात विकेट चटकाए. अगर ऐसा हुआ, तो वजह पिच का और ज्यादा मददगार होना रहा. दूसरे दिन यानी रविवार को स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने 108 रन बनाए लेकिन 6 विकेट उनके खिलाफ गंवा दिए. इसमें गलत शॉट का प्रतिशत 16.5% का रहा.
First ball for Manav Suthar, and he strikes
— Kaushy (@theKaushyy) August 17, 2026
ᴍᴀɴᴀᴠ ꜱᴜᴛʜᴀʀ ᴀɢɢʀᴇꜱꜱɪᴏɴ ᴀꜰᴛᴇʀ ᴛᴀᴋɪɴɢ ᴛʜᴇ ᴡɪᴄᴋᴇᴛ #INDvsSL #CricketIndia #TestCricket #ManavSuthar pic.twitter.com/ff075SRgOZ
तीसरे दिन के संकेत खतरनाक हैं!
तीसरे दिन पिच पिछले दो दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा खतरनाक हो चली है. और इसका सबूत दिखा मानव सुथार की गेंदबाजी की दौरान. गेंद सिर्फ लगभग 7 ही ओवर पुरानी थी. मतलब एकदम नई थी, लेकिन टप्पा पड़ने के बाद गेंद ऐसी घूम रही थी कि यह 40 ओवर पुरानी गेंद हो. पहले मानव सुथार ने चंडीमल को पंत के हाथों शानदार घूमी गेंद पर आउट किया, तो कुछ ही देर बाद देखने को मिला कि गेंद इतनी घूमी की बाई का चौका हो गया. पंत भी नहीं पकड़ सके. और यही पिच के संकेत हैं कि श्रीलंका के लिए आग राह बहुत मुश्किल होने जा रही है. और भारत खेला कर सकता है.
टीम गिल के पास बहुत बड़ा फायदा
अगर टीम इंडिया यहां बड़ा खेला कर सकती है, तो उसी सबसे बड़ी वजह एक यह भी है कि मेजबानों को यहां चौथी पारी खेलनी है. आप समझ सकते हैं कि दबाव के पल और ज्यादा मददगार हो चली पिच पर श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए परीक्षा कितनी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने जा रही है. साफ है कि भारत गॉल में श्रीलंका के साथ खेला कर सकता है, लेकिन यहां एक अनिवार्य शर्त भी है.
बस एक शर्त यह है कि...
भारत के बन रहे आसारों के बीच उसके साथ एक अनिवार्य शर्त यह है कि बस मैच में बारिश न हो. मौसम विभाग ने तीसरे दिन ही नहीं, बल्कि आगे भी बारिश की भविष्यवाणी की है. और अगर बारिश होती है, तो यह भारत के आसारों पर जोरदार वार करेगी. आप प्रार्थना कीजिए कि इंद्र देव मेहरबान न हों. और पिच यूं ही चलती रहे. पिच ऐसी हो चली है कि बॉलरों को बस टप्पा एक तय स्थान पर गिराना है, बाकी पिच अपना काम खुद-ब-खुद कर देगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं