विज्ञापन

'अब लेदर से खेलना,' टेनिस बॉल से खेल रहा था लड़का, शुभमन गिल की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी!

पंजाब के मोहाली जिले के रहने वाले किरनदीप को मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारतीय स्टार शुभमन गिल को गेंदबाजी करने का मौका मिला. किरनदीप ने बताया कि गिल ने कुछ ही गेंदों में उनकी गेंदबाजी में कुछ खास देख लिया.

'अब लेदर से खेलना,' टेनिस बॉल से खेल रहा था लड़का, शुभमन गिल की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी!
Shubman Gill
Social Media

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की नजर में आया एक युवा क्रिकेटर अब अपने सपने को हकीकत में बदलने की राह पर है. पंजाब के मोहाली जिले के छोटा कलां गांव के रहने वाले किरनदीप की कहानी इस बात की मिसाल है कि सही समय पर मिले एक बड़े खिलाड़ी के प्रोत्साहन से किसी युवा क्रिकेटर की पूरी दिशा बदल सकती है.

मोहाली में पहली बार गिल की नजर पड़ी

दरअसल, फाजिल्का फाल्कन्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शुभमन गिल और युवा गेंदबाज किरनदीप का एक वीडियो शेयर किया है. जहां किरनदीप, शुभमन गिल से मुलाकात के बारे में बताते नजर आ रहे हैं. किरनदीप साल 2025 में टेनिस बॉल क्रिकेट खेल रहे थे, तभी उनकी मुलाकात शुभमन गिल से हुई. वह मोहाली में प्रैक्टिस करने गए थे, जहां उन्हें पता चला कि गिल भी आसपास हैं.

इसके बाद मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों की मुलाकात हुई और किरनदीप को पहली बार भारतीय स्टार को गेंदबाजी करने का मौका मिला. किरनदीप ने बताया कि गिल ने कुछ ही गेंदों में उनकी गेंदबाजी में कुछ खास देख लिया. उन्होंने गिल को बताया कि वह टेनिस बॉल क्रिकेट खेलते हैं. इस पर गिल ने उनसे कहा, 'तुम बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हो.'

गिल की एक सलाह ने बदल दी पूरी कहानी

किरनदीप के मुताबिक, इसके बाद गिल ने उन्हें टेनिस बॉल क्रिकेट छोड़कर लेदर बॉल से खेलने की सलाह दी. उन्होंने कहा, 'तुम्हें अब टेनिस बॉल क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए. अब से तुम्हें लेदर बॉल से खेलना है.' गिल ने सिर्फ सलाह ही नहीं दी, बल्कि युवा क्रिकेटर को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया. किरनदीप ने बताया कि भारतीय बल्लेबाज ने उनसे कहा कि अगर उन्हें कभी किसी चीज की जरूरत हो तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं.

फाजिल्का फाल्कन्स, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) की शेर-ए-पंजाब टी20 लीग की फ्रेंचाइजी टीम है. वीडियो में गिल नेट्स पर किरनदीप की गेंदबाजी को करीब से देखते नजर आते हैं. बताया जाता है कि इसी मुलाकात के दौरान भारतीय कप्तान ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए टेनिस बॉल क्रिकेट छोड़कर लेदर बॉल से खेलने की सलाह दी थी, जिसने युवा क्रिकेटर के सफर को नई दिशा दी.

ये भी पढ़ें-  ICC क्यों देती है डिमेरिट अंक की सजा? पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम को मिली बड़ी राहत

ये भी पढ़ें-  VIDEO: आर्यवीर के शॉट में दिखी पिता सहवाग की झलक, वीडियो देख फैंस भी हुए हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com