विज्ञापन

लखनऊ ट्रिपल मर्डर: पहले से कोर्ट में चल रहा था केस! अब मृतका दिव्या मिश्रा के परिजनों ने खोल दिया यह बड़ा राज

लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: परिजनों का कहना है कि घटना के पीछे की कहानी उतनी सरल नहीं है, जितनी शुरुआती तौर पर दिखाई दे रही है.

लखनऊ ट्रिपल मर्डर: पहले से कोर्ट में चल रहा था केस! अब मृतका दिव्या मिश्रा के परिजनों ने खोल दिया यह बड़ा राज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में सामने आए ट्रिपल मर्डर-सुसाइड मामले की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. बृहस्पतिवार को एक बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने आत्महत्या से पहले अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर एक संदेश पोस्ट किया था, जिसमें उसने दावा किया था कि पत्नी ने उसे "धोखा" दिया, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.

इस बीच, मृतक दिव्या मिश्रा के परिजनों ने भी कई अहम दावे किए हैं, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है. परिजनों का कहना है कि घटना के पीछे की कहानी उतनी सरल नहीं है, जितनी शुरुआती तौर पर दिखाई दे रही है. मृतक दिव्या मिश्रा के ममेरे भाई मयंक दीक्षित ने बताया कि दिव्या मिश्रा और उसके पति का कई सालों से विवाद चल रहा था, जिसका एक साल पहले कोर्ट केस भी फाइल किया जा चुका है. आज करीब 12 बजे उनको जानकारी प्राप्त हुई कि जब दिव्या मिश्रा बैंक पहुंची, इसी दौरान वहां पर उसका पति मौजूद था, उसने उसको बुलाकर माथे पर गोली मार दी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मानस वाजपेयी के स्टेटस पर बताया कि मानस वाजपेयी की बहन मानसिक  रूप से विक्षिप्त थी.

गोमती नगर में क्या हुआ था?

दोपहर करीब 12 बजे मानस ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस के बाहर बुलाया. दिव्या ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं. बाहर बुलाकर मानस ने कुछ देर दिव्या से बात की और फिर गोली मार कर फरार हो गया. गोली चलने की आवाज सुनकर बैंक के कर्मचारी और आसपास के लोग आ गए. तुरंत महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढें : Delhi Master Plan 2047: नरेला में एजुकेशन हब, 40 लाख नए घर और 695 किमी मेट्रो... बदल जाएगी आपकी दिल्ली!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Triple Murder, Divya Mishra Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com