विज्ञापन

ENG vs PAK: जो रूट का तहलका, टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के WORLD RECORD की बराबरी, क्लाइव लॉयड को छोड़ा पीछे

Joe Root record, ENG vs PAK: जो रूट ने एक ही पारी में मचाया धमाल, क्लाइव लॉयड को कप्तान के तौर पर पीछे छोड़ा और सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है.

ENG vs PAK: जो रूट का तहलका, टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के WORLD RECORD की बराबरी, क्लाइव लॉयड को छोड़ा पीछे
Joe Root , ENG vs PAK, 1st Test: जो रूट ने रचा इतिहास

Joe Root record in Test, ENG vs PAK : पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान जो रूट 112 गेंद पर 66 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. रूट ने अपनी पारी में 10 चौके लगाए, भले ही रूट शतक से चूक गए लेकिन बतौर कप्तान एक बड़ा कारनामा अपने करियर में करने में सफल हो गए. रूट अब बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा 50-प्लस स्कोर बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के महान कप्तान क्लाइव लॉयड से आगे निकल गए हैं क्लाइव लॉयड ने बतौर कप्तान टेस्ट में 41 बार 50-प्लस स्कोर किया था. वहीं, अब रूट ने 42 बार यह कारनामा बतौर कप्तान टेस्ट में करने में सफल हो गए हैं.  वैसे, टेस्ट में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा 50-प्लस स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम है जिन्होंने कप्तान के तौर पर कुल 61 बार 50-प्लस स्कोर करने में सफल रहे थे. 

टेस्ट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 50-प्लस स्कोर

  • 61 - ग्रीम स्मिथ
  • 54 - रिकी पोंटिंग
  • 51 - एलन बॉर्डर
  • 43 - मिस्बाह-उल-हक
  • 42* - जो रूट
  • 41 - क्लाइव लॉयड

सचिन तेंदुलकर की बराबरी, कन पारियों में किया बड़ा कारनामा

वहीं, टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने के मामले में रूट अब सचिन तेंदुलकर की बराबरी करने में सफल हो गए हैं. सचिन ने टेस्ट में 68 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, रूट भी ओवरऑल टेस्ट में अबतर 68 अर्धशतक जमाने का कमाल करने में सफलता हासिल कर ली है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि रूट ने सचिन ने 33 पारी कम खेलकर यह मुकाम हासिल किया है. सचिन ने 200 टेस्ट खेलकर 68 अर्धशतक लगाए थो तो वहीं, रूट ने केवल 167 टेस्ट में यह कारनामा कर दिखाया है. 

जो रूट, इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछली 13 पारी

61(90), 75(90), 111*(108), 1(8), 8(19), 46(57), 77(145), 21(46), 18(17), 76*(76), 99*(133), 74*(48), 66(112)

टेस्ट में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रूट ने एक ऐसी विरासत बनाई है जो उन्हें इस फॉर्मेट के इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक बना दिया है. उनकी नई उपलब्धियां एक बल्लेबाज और एक कप्तान दोनों के तौर पर उनकी लंबी निरंतरता और असर को और दिखाती हैं. 

पहले टेस्ट मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहली पारी में 171 रन का स्कोर बनाया था. पाकिस्तान की ओर से अब्दुल्ला शफीक ने 61 और इमाम उल हक ने 42 रन की पारी खेली थी. वहीं, इंग्लैंड की ओर से जोश टंग और ओली रॉबिन्सन ने 5-5 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया था. 

ये भी पढ़ें- 'अगर सौरव गांगुली मेरे कप्तान होते तो 500 विकेट लेता', दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज का छलका दर्द

ये भी पढ़ें- WTC 2025-27 में जोश टंग 50 विकेट लेने वाले पहले बॉलर, सिराज से आगे स्टार्क, टॉप-5 गेंदबाजों में कौन-कौन?

ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में क्यों भारत के स्पिनर बन जाते हैं हीरो? कुंबले-अश्विन के बाद मानव सुथार ने रचा इतिहास

ये भी पढ़ें- IND vs SL: मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, फिरकी पर नाचे श्रीलंकाई बल्लेबाज, हरभजन-अश्विन को पीछे छोड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Edward Root, Pakistan, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com