विज्ञापन

ICC क्यों देती है डिमेरिट अंक की सजा? पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम को मिली बड़ी राहत

आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून में खेले गए तीसरे वनडे के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच को दिए गए डिमेरिट अंक को वापस ले लिया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि आईसीसी अपील पैनल ने डिमेरिट अंकों के खिलाफ पीसीबी और क्रिकेट कनाडा की अपील के बाद पिच रेटिंग की समीक्षा की.

ICC क्यों देती है डिमेरिट अंक की सजा? पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम को मिली बड़ी राहत
Gaddafi Stadium
X (formerly Twitter)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून में खेले गए तीसरे वनडे के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच को दिए गए डिमेरिट अंक को वापस ले लिया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा कि आईसीसी अपील पैनल ने जून में खेले गए मुकाबलों के लिए लगाए गए डिमेरिट अंकों के खिलाफ पीसीबी और क्रिकेट कनाडा की अपील के बाद पिच रेटिंग की समीक्षा की.

मैच के फुटेज, रेफरी की रिपोर्ट और कप्तानों की टिप्पणियों की समीक्षा के बाद पैनल ने अपना फैसला पलट दिया. आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'चार जून को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे पुरुष वनडे में पिच को ‘असंतोषजनक' रेटिंग दिए जाने के बाद लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर लगाया गया डिमेरिट अंक वापस ले लिया गया है.

पैनल ने पाया कि मैच रेफरी ने आईसीसी की पिच और आउटफील्ड निगरानी प्रक्रिया के दिशानिर्देशों का पालन किया था, लेकिन पिच पर अत्यधिक असमान उछाल या स्पिन देखने को नहीं मिली.' अपील पैनल ने कहा कि हालांकि मैच रेफरी ने दिशानिर्देशों का पालन किया था. इस्तेमाल की गई पिच की स्थिति 'संतोषजनक पिच के अनुरूप' थी और उसमें 'अत्यधिक असमान उछाल, सीम मूवमेंट या स्पिन' नहीं थी. इसलिए पैनल ने डिमेरिट अंक वापस लेने का फैसला किया. पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी. तीनों मुकाबलों में दोनों टीमों के स्पिनरों का दबदबा रहा.

क्यों दिए जाते हैं डिमेरिट पॉइंट

दरअसल, डिमेरिट पॉइंट वे पेनल्टी पॉइंट हैं जो किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा नियम तोड़ने पर दर्ज किए जाते हैं. बहुत ज्यादा पॉइंट जमा होने पर लाइसेंस सस्पेंड होने या बैन लगने जैसी आधिकारिक कार्रवाई हो सकती है.

(पीटीआई इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com