विज्ञापन

आखिरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने किया ऐसा कारनामा, शॉट देख इरफान पठान भी रह गए हैरान, बोले- कमाल है!

पहले टी20 में ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए. उन्होंने आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ शानदार स्विच हिट लगाकर पारी खत्म की. फिलिप्स का यह शॉट देखकर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान भी हैरान रह गए.

आखिरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने किया ऐसा कारनामा, शॉट देख इरफान पठान भी रह गए हैरान, बोले- कमाल है!
ग्लेन फिलिप्स और इरफान पठान

ग्लेन फिलिप्स की तरफ से 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगाए गए शॉट को देखकर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान हैरान हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'वह ग्लेन फिलिप्स थे. कमाल! असाधारण!' यही नहीं उन्होंने आगे लिखा है, 'तेज गेंदबाज के खिलाफ आखिरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने जो शॉट खेला, वह क्रिकेट के मैदान पर मेरे देखे गए सबसे हैरतअंगेज शॉट्स में से एक था.'

भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने कमाल का लगाया 'स्विच हिट'

ग्लेन फिलिप्स का यह हैरान कर देने वाला शॉट भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ देखने को मिला. पारी का आखिरी ओवर लेकर मैदान में आए भुवनेश्वर ने आखिरी गेंद फिलिप्स ने दूर रखने का प्रयास किया था. मगर किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर थी. गेंद फिलिप्स के पाले में आ गई. यहीं उन्होंने खूबसूरत तरीके से 'स्विच हिट' करते हुए गेंद को कवर के ऊपर से बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा दिया. जिसके बाद वहां उपस्थित हर कोई उस शॉट को देखकर हैरान था. 

Latest and Breaking News on NDTV

82 रन बनाने में कामयाब रहे ग्लेन फिलिप्स

मुकाबले के दौरान ग्लेन फिलिप्स का बल्ला जमकर चला. पहले टी20 मुकाबले में उन्होंने अपनी टीम की तरफ से चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 40 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 205.00 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 82 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और तीन खूबसूरत छ्क्के देखने को मिले. 

225 रन बनाने में कामयाब रही न्यूजीलैंड

फिलिप्स की विस्फोटक बल्लेबाजी का परिणाम यह रहा कि क्राइस्टचर्च में टॉस हारने के बावजूद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में 225/4 रन बनाने में कामयाब रही. फिलिप्स के अलावा फिन ऐलन ने 24 गेंद में 45, बेवन जैकब्स ने 16 गेंदों में 31 और डैरिल मिचेल ने 19 गेंदों में 28 रनों की प्रमुख पारी खेली. 

यह भी पढ़ें- 8 चौके, 3 छक्के, 205 का स्ट्राइक रेट, गुजरात के स्टार ने उड़ाए टीम इंडिया के छक्के, बनाया हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand, Glenn Dominic Phillips, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com