Shreyas Iyer, IPL 2026: क्विंटन डि कॉक की शतकीय पारी के बावजूद मुंबई को उसी के मैदान पर पंजाब ने सरपंच-श्रेयस अय्यर की पारी के सहारे IPL में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा. पंजाब ने पांच में से चार मैच जीतकर 9 अंक हासिल किये और टॉप पर पहुंच गई. कप्तान श्रेयस अय्यर ने एकबार फिर बेहतरीन लीडर वाली पारी खेली. सरपंच श्रेयस ने 35 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्कों के सहारे 190 के स्ट्राइक से 66 रन बनाए और पंजाब की जीत मुकम्मल कर दी. पंजाब ने मुंबई को 21 गेंद रहते 7 विकेट कसे हरा दिया.
कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “”. श्रेयस ने इस सीज़न लगातार तीसरी अर्द्धशतकीय खेली. शानदार सरपंच के साथ इस पूरी टीम में ग़ज़ब का बैलेंस दिख रहा है जिसकी वजह से ये टूर्नामेंट की सबसे मज़बूत टीमों में से एक नज़र आ रही है. पिछले साल का फ़ाइनल खेलने वाली इस टीम को नवजोत सिंह सिद्धू जैसे कई एक्सपर्ट्स टूर्नामेंट की सबसे ज़्यादा बैलैंस्ड टीम मानते हैं और ज़ाहिर तौर पर एक से ज़्यादा वजहें हैं.

डबल-P की शानदार ओपनिंग जोड़ी
कप्तान रियान पराग वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के साथ राजस्थान की ओपनिंग जोड़ी को टूर्नामेंट की सबसे मजबूत सलामी जोड़ी मानते हैं. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी लगातार विपक्षी गेंदबाज़ों के हौसले पस्त करती भी दिखी है. लेकिन पंजाब के प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी का अलग ही अंदाज़ दिखा है. पावर प्ले में डबल-P यानी प्रियांश और प्रभसिमरन की जोड़ी अपनी टीम को शानदार शुरुआत देते दिखे हैं. प्रभसिमरन तो इस सीज़न अबतक टूर्नामेंट के टॉप 5 बैटर्स में से एक बन गए हैं. प्रभसिमरन के नाम इस सीज़न 2 और प्रियांश के नाम 1 अर्द्धशतकीय पारी दर्ज है.
सरपंच जैसा कप्तान और ठोस मिडिल ऑर्डर
इस मैच में श्रेयस अय्यर ने बैटिंग से पहले फील्डिंग करते हुए बाउंड्री लाइन पर हार्दिक पांड्या का शानदार कैच लपक कर बार्टलेट के हाथों मुंबई के कप्तान को आउट करवाया और इसे इस टूर्नामेंट के अबतक के बैस्ट कैचों में गिना जा रहा है. श्रेयस अय्यर को भले ही टी-20 वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिल पाई हो, लेकिन सरपंच ने कोलकाता को चैंपियन बनाने के बाद पंजाब को पिछली दफ़ा फ़ाइनल तक पहुंचा दिया. तो, लगातार बैक-टू-बाक तीन हाफ़ सेंचुरी लगाने वाले सरपंच ने मुंबई को उसी के गढ़ में हराकर फिर से साबित कर दिया कि वो एक बेहद उम्दा और लाजवाब कप्तान हैं. वो हर सीज़न ये भी साबित करते रहे हैं कि उनके जैसा टीम प्लेयर बिरले ही मिलता है. वो खुद मिसाल पेश करते हुए अपनी टीम को प्रेरित करते रहे हैं.
श्रेयस खुद भी टीम की जीत का ‘X' फ़ैक्टर तो हैं ही. पंजाब की टीम की बॉन्डिंग, उनके कम दाम वाले खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन टीम के दूसरे बड़े ‘X' फ़ैक्टर हैं. श्रेयस मिडिल ऑर्डर में कूपर कोनोलि से भी उनका बेस्ट निकालने में कामयाब दिख रहे हैं. इसके अलावा शशांक सिंह से लेकर नेहाल वढेरा और मार्को यानसन तक उनके बल्ले में विकल्प नज़र आता है.
STAR SPORTS पर नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं, “कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, रिकी पॉन्टिंग और श्रेयस अय्यर ने कुनबा जोड़ा.” सिद्धू ये भी कहते हैं कि पंजाब के टीम मैनेजमेंट ने प्रियांश और प्रभसिमरन जैसे खिलाड़ियों को 10-10 मैच खेलने के आश्वासन दे दिए. इन्ही वजहों से पंजाब की टीम ऐसी ख़तरनाक नज़र आ रही है.
गेंदबाज़ी में जानकार विकल्प
नवजोत सिंह कहते हैं सिद्धू, “पंजाब में जो पिछले 18 साल में नहीं हुआ वो 18 महीनों में हो गया है.” पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले कहते हैं कि पंजाब की टीम में बहुत मैच्योरिटी आई है. पंजाब के अर्शदीप और विजय कुमार व्शक ने 5-5 विकेट झटके हैं तो ज़ेवियर बार्टेलट ने 4 और युज़्वेंद्र चहल, मार्को यानसेन और शशांक सिंह ने 3-3 विकेट अपने नाम किये हैं. ये दिखात है कि पंजाब की गेंदबाज़ी में एक से ज़्यादा मज़बूत विकल्प हैं जो इस टीम की कामयाबी की वजह है. STAR SPORTS से बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू सबसे अहम वजह बताते हैं, “इस टीम का एटीट्यूड-रवैया बदल गया है.”
ये भी पढ़ें- Video: रोहित-सूर्या को भी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, श्रेयस अय्यर ने जादुई कैच करवाकर चौंकाया, वर्ल्ड क्रिकेट हैरत में
ये भी पढ़ें- Virat Kohli: विराट कोहली का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, भारत के पहले बल्लेबाज बने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं