विज्ञापन

विराट से लेकर KL राहुल तक, कौन है भारत का सबसे फैशनेबल क्रिकेट स्टार? जानें लिस्ट में कौन खिलाड़ी किस नंबर पर

Stylish Indian Cricketer: भारत में क्रिकेटर्स के स्टाइल को खूब फॉलो किया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया में सबसे स्टाइलिश बंदा कौन है? चालिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन खिलाड़ी किस नंबर पर है.

विराट से लेकर KL राहुल तक, कौन है भारत का सबसे फैशनेबल क्रिकेट स्टार? जानें लिस्ट में कौन खिलाड़ी किस नंबर पर
Fashionable Cricketers: फैशन के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम में कौन सा खिलाड़ी सबसे आगे.

Most Fashionable Indian Cricketer: आज जब कोई 22-24 साल का लड़का बाल कटवाने जाता है, तो अपने मोबाइल फोन में क्रिकेटर की फोटो दिखाकर कहता है, भाई ये विराट कोहली वाली कटिंग कर दो, या कपड़े खरीदते समय दुकान पर हार्दिक पांड्या जैसी टी शर्ट ढूंढते हैं. तो क्रिकेट महज रन, विकेट और रिकॉर्ड्स का खेल नहीं रहा, बल्कि ये करोड़ों फैंस के लिए एक जुनून है. यही वजह है कि मैदान के बाहर खिलाड़ियों की पर्सनैलिटी, उनका ड्रेसिंग सेंस और खुद को कैरी करने का अंदाज भी उतना ही चर्चा में रहता है. भारत में यह ट्रेंड और मजबूत है, क्योंकि यहां आज के क्रिकेटर्स सिर्फ एथलीट नहीं, बल्कि स्टाइल आइकन के तौर पर भी देखे जाते हैं. सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट ने इस छवि को और बड़ा किया है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भारत का सबसे स्टाइलिश क्रिकेटर कौन है? जवाब आसान नहीं, लेकिन कुछ नाम ऐसे हैं जो इस मामले में सबसे आगे नजर आते हैं.

भारत के सबसे स्टाइलिश क्रेकटर में कौन सबसे आगे? | Who Leads the Pack Among India's Most Stylish Cricketers?

1. विराट कोहली - क्लास और कॉन्फिडेंस का कॉम्बिनेशन

विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है. उनकी ग्रूमिंग, सिग्नेचर दाढ़ी और फिटनेस के साथ मैच करता हुआ स्टाइल उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है. वह स्ट्रीटवियर और टेलर्ड आउटफिट्स के बीच शानदार बैलेंस बनाते हैं. यही वजह है कि उनका लुक अक्सर ट्रेंड सेट करता है.

ये भी पढ़ें: पिछले 3 साल में कितना बदल गया वैभव सूर्यवंशी का लुक? सिंपल लड़के से स्टाइल आइकन बनने तक का सफर

Latest and Breaking News on NDTV

2. केएल राहुल - मिनिमल लेकिन प्रीमियम स्टाइल

के एल राहुल का फैशन सेंस उन लोगों को पसंद आता है जो सादगी में क्लास ढूंढते हैं. उनका स्टाइल ज्यादा लाउड नहीं होता, लेकिन हर आउटफिट में एक साफ-सुथरी प्रीमियम फील नजर आती है. लग्जरी स्ट्रीटवियर और न्यूट्रल टोन उनके लुक की खास पहचान हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

3. हार्दिक पांड्या - बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल

फैशन के मामले में रिस्क लेने से हार्दिक कभी पीछे नहीं हटते. चाहे ज्वेलरी हो, टैटू या हेयरस्टाइल, उनका हर लुक ध्यान खींचता है. उनका स्टाइल उन लोगों को अपील करता है जो कुछ अलग और हटकर पहनना पसंद करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

4. शुभमन गिल - न्यू एज चार्म और क्लीन लुक

नई पीढ़ी के पसंदीदा स्टाइल स्टार बनकर उभरे हैं शुभमन गिल. उनका लुक सिंपल, फ्रेश और रिलेटेबल है. ट्रेंडी स्नीकर्स और कैजुअल फिट्स के साथ वह Gen Z की पसंद को अच्छी तरह रिप्रेजेंट करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/@shubmangill

5. रोहित शर्मा - सिंपलिटी में एलिगेंस

रोहित का स्टाइल दिखावे से दूर है. वह अक्सर क्लीन और कम्फर्टेबल आउटफिट्स में नजर आते हैं. उनका लुक यह बताता है कि स्टाइल के लिए हमेशा एक्सपेरिमेंट करना जरूरी नहीं होता.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/@rohitsharma45

6. रवींद्र जडेजा - देसी स्वैग के साथ मॉडर्न टच

जडेजा पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का अच्छा मिश्रण पेश करते हैं. उनकी दाढ़ी, सनग्लासेस और एटीट्यूड उन्हें अलग पहचान देते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

7. एमएस धोनी - सिंपल लेकिन आइकॉनिक

धोनी का स्टाइल हमेशा यूनिक रहा है. कभी लंबे बाल, कभी क्लीन कट लुक, उन्होंने हर दौर में ट्रेंड बनाया है. उनका रिलैक्स्ड और सहज अंदाज आज भी फैंस को प्रभावित करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

8. श्रेयस अय्यर - क्लासी और कॉन्फिडेंट

श्रेयस अय्यर अपने शार्प और क्लासी लुक के लिए जाने जाते हैं. उनका फैशन सेंस मॉडर्न और वाइब्रेंट है, जो उनकी पर्सनालिटी को और उभारता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/@shreyasiyer96

9. ईशान किशन - यंग और प्लेफुल स्टाइल

ईशान किशन का स्टाइल काफी फन और एक्सपेरिमेंटल है. स्पोर्टी आउटफिट्स, स्नीकर्स और अलग हेयर स्टाइल उनके लुक को यूथफुल बनाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/@ishankishan23

स्टाइल क्यों बन गया है क्रिकेट का अहम हिस्सा?

भले ही रन और परफॉर्मेंस सबसे जरूरी हों, लेकिन आज के दौर में पर्सनल ब्रांडिंग भी काफी अहम हो गई है. इंस्टाग्राम, ब्रांड शूट और पब्लिक अपीयरेंस ने खिलाड़ियों को ग्लोबल फैशन स्पेस में ला खड़ा किया है. यही वजह है कि भारतीय क्रिकेटर्स अब सिर्फ स्पोर्ट्स स्टार नहीं, बल्कि फैशन और लाइफस्टाइल आइकन भी बन चुके हैं.

ये भी पढ़ें: 

गर्मी में छत तपती है? बिना AC के घर ठंडा रखने के ये 4 देसी तरीके

130 दिनों तक शुकराना करने से कैसे बदली मेरी आर्थिक स्थिति और मन हुआ शांत: 43 साल के बिज़नेसमैन प्रवीण चावला ने साझा किए अनुभव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com