भारत में क्रिकेट केवल खेल नहीं एक इमोशन है. जिसका जीता जागता उदाहरण इंदौर में देखने को मिला है. यहां भारत और वेस्टइंडीज की टीम तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के तहत आमने-सामने है. जहां क्रिकेट प्रेमियों को भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर से काफी उम्मीदें थी. मगर मैच के दौरान जब वह सस्ते में आउट हो गए तब दर्शक दीर्घा में मौजूद एक महिला फैंन अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाई और रोने लगी. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. वायरल हो रही तस्वीरों में महिला फैन को अपने आंसुओं को पोंछते हुए देखा जा सकता है.
श्रेयस अय्यर को चेज ने किया एलबीडब्लयू
मैच के दौरान श्रेयस अय्यर को विपक्षी टीम के ऑलराउंडर रॉस्टन चेज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. पारी का नौवां ओवर लेकर मैदान में आए चेज ने पांचवीं गेंद 93.1 किमी प्रति घंटा की स्पीड से फुल लेंथ डाली थी. जिसे अय्यर ने सीमा रेखा के बाहर का रास्ता दिखाने के इरादे से शॉट लगाया. मगर यहां गेंद उनके बल्ले को छकाते हुए बैक पैड से जा टकराई. जिसके बाद चेज ने अंपायर के सामने एलबीडब्लयू के इरादे से जोरदार अपील किया. अंपायर भी उनकी अपील से सहमत नजर आए और आउट दे दिया.

अय्यर ने तुरंत लिया रिव्यू
अंपायर की तरफ से एलबीडब्लयू दिए जाने के बाद अय्यर ने तुरंत रिव्यू का फैसला लिया. मगर बॉल ट्रैकिंग लोड होने से पहले अय्यर ने पवेलियन लौटने का फैसला ले लिया. क्योंकि गेंद सीधे स्टंप्स की सीध में नजर आ रही थी. इस दौरान बल्ले का संपर्क भी नजर नहीं आया. हालांकि, भारत ने अपना रिव्यू बरकरार रखा. मगर कप्तान को निराश कदमों के साथ पवेलियन का रूख करना पड़ा.

इंदौर में केवल 1 रन बना पाए श्रेयस अय्यर
मुकाबले के दौरान श्रेयस अय्यर ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल दो गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 50.00 की स्ट्राइक रेट से केवल एक रन ही बना पाए. टीम के लिए वह तीसरे बल्लेबाज के रूप में 117 रन के कुल योग पर आउट हुए.
यह भी पढ़ें- रांची के 'हीरो' की इंदौर में निकली हवा! जोसेफ ने गेंद नहीं 150.8 KMPH की 'गोली' पर किया शिकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं