विज्ञापन

हरदोई में बुद्ध कथा के चंदे को लेकर खूनी खेल, चाचा की फावड़े से काटकर हत्या, एक अन्य की हालत नाजुक

एएसपी पश्चिमी ने बताया कि हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करणपुर मथनी में गांव में ही मूर्ति लगाए जाने के लिए चंदे की मांग को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें छत्रसाल ने गांव के ही जयराम की फावड़े से मारकर हत्या कर दी और रतिराम को घायल कर दिया.

हरदोई में बुद्ध कथा के चंदे को लेकर खूनी खेल, चाचा की फावड़े से काटकर हत्या, एक अन्य की हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश:

हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव में बुद्ध कथा के चंदे को लेकर नाराज भतीजे ने अपने चाचा की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी. इसके बाद वह कुछ दूरी पर स्थित रतीराम के घर पहुंचा और वहां भी चंदा मांगने को लेकर विवाद के बाद फावड़े से हमला कर उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. लगातार ऐसे दो हमलों से गांव में चीख-पुकार मच गई. ग्रामीणों ने आरोपी को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घायल रतीराम को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, जयराम (55) पुत्र राजाराम शनिवार रात करीब 10 बजे अपने घर के बरामदे में तख्त पर सो रहे थे. इसी दौरान उनका भतीजा छत्रपाल चंदा मांगने पहुंचा. गांव में 23 से 27 नवंबर तक बुद्ध कथा का आयोजन हुआ था. मृतक के पुत्र प्रवेश कुमार के मुताबिक, छत्रपाल को पहले ही 4000 रुपये चंदा दिया जा चुका था, लेकिन वह 10 हजार रुपये मांग रहा था. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि छत्रपाल ने सोते समय जयपाल पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद वह कुछ दूर स्थित रतीराम (65) पुत्र भोला के घर पहुंचा और उन पर भी फावड़े से हमला कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

जयपाल की पत्नी का करीब 15 साल पहले निधन हो चुका है. पिता की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया. घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. बताया गया कि बुद्ध कथा के आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी. वहीं, हत्या के बाद आरोपी के बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान बुद्ध और संत गुरु रविदास की फोटो पर तिलक किए जाने की बात भी सामने आई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

वहीं एएसपी पश्चिमी ने बताया कि हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करणपुर मथनी में गांव में ही मूर्ति लगाए जाने के लिए चंदे की मांग को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें छत्रसाल पुत्र विश्राम ने गांव के ही जयराम पुत्र राजाराम की फावड़े से मारकर हत्या कर दी और रतिराम को घायल कर दिया. घायल को इलाज के लिए सीएससी हरपालपुर एडमिट करवाया गया है और मृतक जयराम का शव नियमानुसार पंचायत नामा करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. मौके से आरोपी छत्रसाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और इस मामले की आगे जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: यूपी में बड़ा सड़क हादसा, मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, 4 यात्रियों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Crime, Murder In Hardoi, Buddha, Donation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com