विज्ञापन

रांची के 'हीरो' की इंदौर में निकली हवा! जोसेफ ने गेंद नहीं 150.8 KMPH की 'गोली' पर किया शिकार

तीसरे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल छह गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 50.00 की स्ट्राइक रेट से केवल तीन रन ही बना पाए.

रांची के 'हीरो' की इंदौर में निकली हवा! जोसेफ ने गेंद नहीं 150.8 KMPH की 'गोली' पर किया शिकार
सैमसन को शमार जोसेफ ने बनाया शिकार

वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में जमकर विस्फोट मचाने वाले स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन से क्रिकेट प्रेमियों को इंदौर में भी आतिशी बल्लेबाजी की उम्मीद थी. मगर वह उन उम्मीदों पर बिल्कुल खरे नहीं उतर पाए. 31 वर्षीय बल्लेबाज ने पारी का आगाज करते हुए कुल छह गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 50.00 की स्ट्राइक रेट से केवल तीन रन ही बना पाए. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक भी बड़ा शॉट देखने को नहीं मिला. 

सैमसन को शमार जोसेफ ने बनाया शिकार 

मुकाबले के दौरान सैमसन को शमार जोसेफ ने अपना शिकार बनाया. पारी का दूसरा ओवर डालने आए जोसेफ ने चौथी गेंद 150.8 किमी प्रति घंटे की स्पीड से फुल लेंथ डाली थी. जहां संजू ने इसे इनफील्ड के ऊपर से फ्लिक करने का प्रयास किया. मगर वह चकमा खा गए. गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से से लगते हुए मिडविकेट की दिशा में चली गई. यहां तैनात के पूरन ने कोई गलती नहीं की और कैच लपकते हुए उन्हें पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया. 

संजू सैमसन का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

खबर लिखे जाने तक संजू सैमसन ने भारत की तरफ से कुल 75 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 67 पारियों में 26.82 की औसत से 1663 रन निकले हैं. जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल है. 111 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव. 

वेस्टइंडीज: शाई होप, (विकेटकीपर-कप्तान), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती. 

यह भी पढ़ें- 'जिसको जो करना है करो', 4 विकेट लेकर गरजे मोहम्मद शमी, चयनकर्ताओं को दिया दो टूक जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sanju Viswanath Samson, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com