विज्ञापन

डीएमके लेगा बदला या खुद सोनिया गांधी, राहुल और खरगे की चेन्नई दौड़ से कुछ बदलेगा?

खुद राहुल गांधी ने एक्स पर अपील की है और एमके स्टालिन से तमिलनाडु और राष्ट्रहित में समर्थन की मांग की है. इसी पर एमके स्टालिन ने जवाब भी दिया है और कहा कि हम तमिलनाडु हित में ही कदम उठाएंगे.

डीएमके लेगा बदला या खुद सोनिया गांधी, राहुल और खरगे की चेन्नई दौड़ से कुछ बदलेगा?
  • मई में हुए तमिलनाडु चुनाव के बादविजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और कांग्रेस ने उनकी सरकार का समर्थन किया
  • एमके स्टालिन ने संसद में मोदी सरकार के परिसीमन बिल के समर्थन का ऐलान किया है, जिससे एनडीए को मदद मिलेगी
  • राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता एमके स्टालिन से मिलकर बिल के विरोध के लिए राजी करने का प्रयास कर रहे हैं
नई दिल्ली:

इसी साल मई में आए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सीएम पद की शपथ ली थी. उनकी इस सरकार को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया था और उसका हिस्सा बन गई थी. ऐसा उसने तब किया, जबकि चुनाव में वह डीएमके के साथ थी. उसने एमके स्टालिन की डीएमके को छोड़कर विजय का साथ पकड़ा था. लेकिन अब 6 महीने के अंदर ही तस्वीर बदलती दिख रही है और इसे एमके स्टालिन का 'बदला' बताया जा रहा है. एमके स्टालिन ने मोदी सरकार की ओर से लाए जा रहे परिसीमन बिल के समर्थन का ऐलान किया है. उनके लोकसभा में 22 सांसद हैं और इस समर्थन से एनडीए को बिल पारित कराने में बड़ी मदद मिलेगी.

इस ऐलान के बाद खुद राहुल गांधी ने एक्स पर अपील की है और एमके स्टालिन से तमिलनाडु और राष्ट्रहित में समर्थन की मांग की है. इसी पर एमके स्टालिन ने जवाब भी दिया है और कहा कि हम तमिलनाडु हित में ही कदम उठाएंगे. राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे साउथ के अपने तीन मुख्यमंत्रियों को लेकर चेन्नै पहुंचे हैं. ये सभी नेता एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे और उन्हें परिसीमन बिल के विरोध के लिए राजी करेंगे. फिर भी इस मुलाकात से पहले ही एमके स्टालिन ने जैसा रुख एक्स पर दिखाया है, उससे लगता नहीं कि वह अपना मन बदलेंगे.

इसकी वजह यह भी मानी जा रही है कि एमके स्टालिन अब सत्ता से बाहर हैं. कांग्रेस थलपति विजय के साथ राज्य सरकार का हिस्सा है. ऐसे में उनके लिए यह सहज नहीं होगा कि संसद में वह उसी खेमे में बैठे दिखें, जिसमें तमिलनाडु का सत्ता पक्ष बैठेगा. इसलिए वह हमराय होने की बजाय अलग ही रहना चाहते हैं. फिर एमके स्टालिन का ही स्टैंड था कि सीटों का अनुपात खराब नहीं होना चाहिए. सरकार ने उस चिंता को दूर किया है. 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने एमके स्टालिन से की एक्स पर अपील, DMK नेता ने बता दिया- उनके लिए कौन पहले

क्यों तमिलनाडु के हित वाली बात भी अब हुई निराधार

2011 की जनगणना को आधार बनाकर ही परिसीमन किया जाएगा. इसके अलावा सीटों का अनुपात भी 1971 में तय की गई संख्या के आधार पर ही होगा और उसमें सभी राज्यों में 50 फीसदी का इजाफा होगा. इस तरह एमके स्टालिन यदि सरकार का साथ देते हैं तो तमिलनाडु के हित भी प्रभावित नहीं होंगे. इस तरह कांग्रेस यह भी नहीं कह सकती कि एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के हितों से कोई समझौता किया है.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi News, Rahul Gandhi News In Hindi, India News, MK Stalin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com