Pakistan Team: टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में पाकिस्तान टीम (Pakistan Team in T20 World Cup) के खराब परफॉर्मेंस के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बड़ा एक्शन लेने के मूड में है. पाकिस्तान बोर्ड उन खिलाड़ियों के साथ सख्ती बरतने वाली है जिसने टीम के माहौल को खराब किया है. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में यह बातें सामने आई है कि पाकिस्तान टीम में गुटबाजी चल रही है. अब पीसीबी पाकिस्तान क्रिकेट में सुधार को लेकर कुछ कड़े फैसले करने के बारे में सोच रहा है. पाकिस्तान के dbtvsports के रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष मोहसिन रजा नकवी जल्द ही पाकिस्तानी क्रिकेट में बदलावों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ने वाले हैं और उन फैसलों के बारे में बताने वाले हैं जो पाकिस्तानी बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट को बेहतर करने के लिए लिए हैं. रिपोर्ट के मानें तो बाबर आजम पाकिस्तान के वनडे औऱ टी20 टीम के कप्तान बने रहेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड कर सकती है बड़ा बदलाव
# मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को बाबर आजम को सपोर्ट न करने और टीम में गुटबाजी करने के चलते सेन्ट्रल कॉन्टैक्ट से बाहर किया जा सकता है.
# बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से मोहम्मद रिजवान को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. साथ ही रिजवान को पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट में भाग लेने का निर्देश पीसीबी दे सकती है.
# आजम खान, इमाद वसीम, इफ्तिखार अहमद और शादाब खान को भी सेन्ट्रल कॉन्टैक्ट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को यूएसए के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद पाकिस्तान को भारत ने भी हरा दिया था. लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान की टीम के लिए सुपर 8 में पहुंचना मुश्किल हो गया. वहीं, टीृ20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने आयरलैंड और कनाडा के खिलाफ जीत हासिल की लेकिन इन मैचों में भी पाकिस्तान टीम का परफॉर्मंस बेहद ही औसत रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं