पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) भड़क गए हैं. दरअसल अख्तर ने मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज (Mohammad Amir Wahab Riaz) जैसे खिलाड़ियों को अपने निशाने पर लिया है. क्रिकेट पाकिस्तान से बात करने के क्रम में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने इन खिलाड़ियों के व्यवहार औऱ बयानबाजी पर अफसोस जताया है और साथ ही कहा है कि यदि ये खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए टेस्ट नहीं खेलना चाहते हैं तो इन्हें पाकिस्तान के लिए किसी भी फॉर्मेट में खेलना का अधिकार नहीं है. अख्तर ने अपने बयान में ये भी कहा कि, यदि उनके वश में होता तो वो पाकिस्तान के हर एक खिलाड़ियों के लिए टेस्ट मैच खेलना अनिवार्य कर देते.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से विख्यात अख्तर ने कहा कि, यदि उनके पास कुछ अधिकार होते तो वो पाकिस्तान के हर एक खिलाड़ियों के लिए टेस्ट में खेलना अनिवार्य कर देते. मैं सभी से कहता कि पाकिस्तान की टीम में रहना है तो आपको टेस्ट मैच खेलना होगा. बता दें कि मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज ने अपना पूरा ध्यान छोटे फॉर्मेट में लगा दिया है. जिसके कारण दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.
शोएब अख्तर ने ये भी कहा है कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस अहम होना चाहिए. अख्तर ने कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड को युवाओं में करें निवेश करने की जरूरत है. जिससे पाकिस्तान में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी बने और पाकिस्तान की नेशनल टीम में खेल सके.
भारतीय क्रिकेटर ने टी-20 क्रिकेट में मचाई खलबली, जड़ा दोहरा शतक, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
अख्तर ने पीसीबी से अनुरोध भी किया कि, पाकिस्तान क्रिकेट के लिए साल में ज्यादा से ज्यादा टेस्ट मैच खेले जाए, वह सालभर में 12 टेस्ट चाहते हैं. अख्तर ने कहा कि इसके बाद भी यदि खिलाड़ी अपना मन टेस्ट में न लगाए तो उन्हें कोई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट नहीं देना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं