Shikhar Dhawan Kabaddi post viral on Mohammad Rizwan: न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान की टीम (Pakistan tour of New Zealand, 2024) का हाल बेहाल हो गया है. 5 टी-20 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 मैच जीत लिए हैं, अब एक मैच जीतने के साथ ही कीवी टीम पाकिस्तान का पूर्ण सफाया कर देगी .बता दें कि पहले टी-20 में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 46 रन से हराया था. दूसरे टी20 में 21 रन से तो वहीं तीसरे टी-20 में 45 रन से हरा दिया था. इसके बाद चौथे टी-20 में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराकर लागतार 4 टी-20 मैच जीत लिए हैं. अब पाकिस्तान पर सीरीज में 5-0 से हार का खतरा मंडरा रहा है.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
वहीं, पाकिस्तान की हालत को देखकर धवन भी खिल्ली उड़ाने में पीछे नहीं हैं. दरअसल, तीसरे टी-20 मैच के दौरान पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) से एक बड़ी गलती हो गई. हुआ ये कि तेजी से रन लेने की कोशिश में रिजवान शार्ट रन ले बैठे जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई. जिसे देखकj भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने रिएक्ट किया. धवन ने रिजवान के शॉर्ट रन को लेकर तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "कबड्डी-कब्ड्डी', धवन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Kabaddi Kabaddi Kabaddi😃😄#shortrun pic.twitter.com/4nKUeTNevi
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) January 19, 2024
चौथे टी-20 में Mohammad Rizwan ने खेली 90 रन की पारी
बता दें कि चौथे टी-20 में रिजवान ने शानदार 90 रन की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. दरअसल, चौथे मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की थी. पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाए थे जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पाकिस्तान की ओर से रिजवान ने 63 गेंद पर 90 रन की पारी खेली थी जिसमें 6 चौके और 2 छक्के लगाने में सफल रहे.
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन को मिला प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण
मैच में बाबर आजम ने 19 रन बनाए. वहीं, दूसरी ओर कीवी टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने 44 गेंद पर 72 रन की नाबाद पारी तो वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने 52 गेंद पर 70 रन बनाकर कीवी टीम को आसानी के साथ मैच जीता दिया.कीवी टीम यह मैच 7 विकेट से जीतने में सफल रही ,अब सीरीज का आखिरी मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा. पाकिस्तान के लिए सीरीज में पूर्ण सफाया से बचने के लिए आखिरी मैच को हर हाल में जीतना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं