Asia Cup 2023 Shahid Afridi': एशिया कप की मेजबानी को लेकर अभी भी फैसला नहीं हो पाया है. अब एशिया कप मेजबानी को लेकर छिड़ी बहस पर अब शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का चौंकाने वाला बयान आया है. अफरीदी के बयान ने एशिया कप की मेजबानी के मुद्दे को अब नया रंग दे दिया है. अफरीदी ने कहा है कि पाकिस्तान की टीम को भी एक बार किसी भारतीय से धमकी मिली थी लेकिन इसके बाद भी हमने भारत का दौरा किया था. लीजेंड्स लीग क्रिकेट के फाइनल से पहले मीडिया से बात करते हुए अफरीदी ने इन बातों का खुलासा किया है.
अफरीदी ने कहा, ' आप इंडियन टीम को भेजे तो सही, हमलोग सर आंखें पर रखेंगे. आपको बता दूं कि पहले मुंबई के एक भारतीय ने पाकिस्तान टीम को धमकी दी थी (जिसका मैं नाम नहीं लेना चाहूंगा) कि उन्हें भारत में अनुमति नहीं दी जाएगी. लेकिन हमने सब कुछ को अलग रखा और हमारी सरकार ने इसे एक जिम्मेदारी के रूप में लिया और पाकिस्तान की टीम भारत गई थी. इसलिए धमकियों से हमारे रिश्ते खराब नहीं होने चाहिए.'
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एशिया कप की मेजबानी को लेकर अफरीदी ने अपनी राय आगे रखी, 'भारत आ जाता तो बहुत अच्छा होता. यह भारत के लिए क्रिकेट और पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार का एक और एक कदम होता. यह युद्ध करने और झगड़ों की पीढ़ी नहीं है, हम चाहते हैं कि रिश्ते बेहतर हों. हमने भारत के खिलाफ बहुत प्यार और स्नेह के साथ खेला है, मुझे याद है जब हम भारत आए थे तो हमें शानदार प्रतिक्रिया मिली थी. अगर आपको 2005 की सीरीज याद हो जब भारतीय टीम पाकिस्तान आई थी, उस दौरान हरभजन और युवराज शॉपिंग करने और रेस्टोरेंट जाते थे और कोई उनसे पैसे नहीं लेता था. यही दोनों देशों की खूबसूरती है.' वहीं, लीजेंड्स लीग क्रिकेट फाइनल की बात करें तो एशिया लायंस ने वर्ल्ड जायंट्स को हराकर विजेता बनी थी.
--- ये भी पढ़ें ---
* PSL vs IPL: PCB चेयरमैन ने चौकाया, PSL से IPL की तुलना कर कही ये बात
* IND vs AUS: Sunil Gavaskar के बाद Wasim Akram ने दिया Virat, Rohit और KL Rahul को लेकर बड़ा बयान, 'इस वजह से...'
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं