Shah Rukh Khan House This Cricketer Has Special Place: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने केकेआर के विस्फोटक ऑलराउंडर खिलाड़ी सुनील नरेन की जमकर सराहना की है. उनका कहना है कि नरेन केकेआर के सबसे चहेते खिलाड़ी हैं. यही नहीं किंग खान उन्हें टीम की सफलता का असल ऊर्जा मानते हैं. यही वजह है कि उन्होंने नरेन को 'सुपरमैन' भी करार दिया है.
35 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी पिछले एक दशक से केकेआर की टीम का अहम हिस्सा हैं. जारी सीजन में भी उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ है. वह अपनी टीम के लिए लगातार बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शाहरुख खान ने नरेन की तारीफ करते हुए कहा, 'वे काफी ऊर्जावान हैं. हम बेहद खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों का बेहतरीन स्क्वाड है.'
किंग खान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'सुनील नरेन और आंद्रे रसेल के बिना केकेआर की टीम का कल्पना नहीं किया जा सकता है. अगर ये चोटिल हो जाते हैं तो मुझे चिंता सताने लगती है कि हम कैसे जीतेंगे. पिछले कई सालों से वह हमारी टीम के साथ जुड़े हुए हैं. वह हमारे परिवार का अब अहम हिस्सा बन चुके हैं.'
बॉलीवुड स्टार ने आंद्रे रसेल को लेकर भी अपना विचार साझा किया है. अपने अनोखे हेयर स्टाइल के लिए मशहूर रसेल को शाहरुख ने फैशनपरस्त करार दिया है. भारतीय स्टार का कहना है कि वह शानदार खिलाड़ी हैं. उनको देखकर हमें यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल की याद आती है. वह फैशनपरस्त हैं.
शाहरुख खान ने आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह की दोस्ती पर भी बयान दिया है. उनका कहना है रसेल और रिंकू की दोस्ती जय-वीरू की दोस्ती की तरह है. वह एक दूसरे के काफी करीब है और जरूरत पड़ने पर मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें- हाय रे दिल! टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिली जगह, कोई बात नहीं, पर सैमसन के लिए खुश है युवा स्टार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं