विज्ञापन

IND W vs PAK W: 'लेडी सहवाग' शेफाली वर्मा ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली दुनिया की पहली बैटर बनीं

Shafali Verma record in Women’s T20 WC: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भले ही शेफाली केवल 6 रन बनाकर आउट हो गईं लेकिन शेफाली ने अपनी 6 रन की पारी में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

IND W vs PAK W: 'लेडी सहवाग' शेफाली वर्मा ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली दुनिया की पहली बैटर बनीं
Shafali Verma record: शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास

Shafali Verma record, India Women vs Pakistan Women : 'लेडी सहवाग'  के नाम से विख्यात शेफाली वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 6 रन बनाकरआउट हो गई लेकिन भारतीय पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. शेफाली वर्मा अब महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाली दुनिया की पहली बैटर बन गईं हैं. मैच की बात करें तो भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'हाई-वोल्टेज' मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी.

  • पहली गेंद पर छक्का
  • पांचवीं गेंद पर आउट

शेफाली 6 रन पर आउट

शेफाली ने सादिया इकबाल की गेंद पर लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में हवाई शॉट मारा जो सीधे छक्के के लिए गई. जब शेफाली ने पहली गेंद पर छक्का लगाया तो उम्मीद थी कि आज लेडी सहवाग कुछ बड़ा कमाल करेंगी लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं थी. पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर शेफाली विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गई. सादिया इकबाल की गेंद जो लेग स्टंप की ओर थे. शेफाली ने पीछे हटकर गेंद पर जबरदस्त हिट करने की कोशिश की लेकिन गेंद को मिस कर गई. गेंद ने बल्ले को छूकर विकेटकीपर के पास चली गई. शेफाली यहां गेंद की ऊंचाई से मात खा गई और निराश मन से पवेलियन लौटीं. 

भारत की प्लेइंग इलेवन:  स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: 

गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब और सादिया इकबाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shafali Verma, Cricket, ICC Women's T20 World Cup 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com