विज्ञापन
This Article is From May 23, 2023

सीजन में जैसे-तैसे मौका मिला, गुजरात युवा पेसर ने कर दी बड़ी गलती, कहीं चुकानी न पड़ जाए कीमत

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, Qualifier 1: दर्शन नारकंडे (Darshan Narkande) को जैसे-तैसे इस सीजन में पहला मौका खेलने को मिला, लेकिन मौके पर उनसे ऐसी बड़ी गलती हो गयी, जो बहुत ही भारी पड़ कती है गुजरात टाइटंस को

सीजन में जैसे-तैसे मौका मिला, गुजरात युवा पेसर ने कर दी बड़ी गलती, कहीं चुकानी न पड़ जाए कीमत
GT vs CSK, Qualifier 1: युवा पेसर दर्शन नारकंडे की गलती चेन्नई को खासी महंगी पड़ी
  • सही दर्शन नहीं हुए !
  • सीजन में पहली बार मौका, लेकिन गेंदबाज चूका !
  • कितनी भारी पड़ेगी गुजरात को यह गलती?
नई दिल्ली:


जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में क्वालीफायर-1 में चेन्नई और गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच वह देखने को मिला, जो मुश्किल ही देखने को मिलता है. खासकर बड़े मैचों में, लेकिन बड़ा मैच दिन विशेष पर अक्सर युवा खिलाड़ियों से बड़ी गलती करा देता है. और कुछ ऐसी ही गलती सीजन में गुजरात के लिए और सीजन का पहला मैच खेल रहे महाराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले 24 साल के पेसर दर्शन गिरीश नालकंडे (Darshan Nalkande) से हो गयी. और यह गलती कितनी भारी पड़ती है गुजरात को, यह देखने वाली बात होगी. लेकिन यह जरूर है कि यह बड़ा अंतर जरूर पैदा कर सकती है. 

SPECIAL STORIES:

शास्त्री ने चुनी संयुक्त भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम, तो इस वजह से बुरी तरह भड़के भारतीय फैंस

 चेन्नई का यह खिलाड़ी साबित हो सकता है टर्निंग प्वाइंट, इस स्पेशल पहलू को बना लिया यूएसपी

गलती दर्शन से चेन्नई की बैटिंग के दौरान ही पारी के दूसरे फेंके ओवर में हुयी. दर्शन की ओवर की तीसरी गेंद को ऋतुराज गायकवाड़ ने उड़ाने की कोशिश की, लेकिन चेन्नई के ओपनर शुभमन गिल के हाथों लपके गए, लेकिन गुजरात के जश्न में तब खलल पड़ गया, जब थर्ड अंपायर ने इस गेंद को नो-बॉल करार दिया. 

इसके बाद ठीक अगली गेंद पर गायकवाड़ ने छक्का और फिर चौका जड़कर बता दिया कि अब तो गुजरात को कीमत चुकानी ही पड़ेगी. जब कैच छूटा, तब गायकवाड़ का निजी स्कोर सिर्फ दो रन था. और फिर यहां से ऋतुराज ने 60 रन की पारी खेली. मतलब यह कि गुजरात ने इस नो-बॉल की पूरे 58 रन कीमत चुकायी, जो टी20 फौरमेट में एक बड़ी कीमत है. जाहिर है  रनों का यह अंतर खासा महंगा भी साबित हो सकता है. 

साल 2019 से आईपीएल का हिस्सा हैं दर्शन

इस युवा पेसर को सबसे पहले पंजाब ने तीस लाख रुपये में साल 2019 में खरीदा था. वह अगले तीन साल तक पंजाब से जुड़े रहे, लेकिन सबसे हैरानी की बात यह रही कि इन तीन साल में एक भी मैच दर्शन नारकंडे पंजाब के लिए नहीं खेल सके. पिछले साल वह गुजरात से जुड़े, तो वह दो मैच खेले और इसमें वह दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. इस साल उन्हें मौका मिला भी, तो क्वालीफायर-1 जैसे बड़े मुकाबले में. दर्शन को लेफ्टी यश दयाल की जगह टीम में  लिया गया, लेकिन मौके पर उन्होंने नो-बॉल की बड़ी गलती कर दी. 

--- ये भी पढ़ें ---

* RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसी का ऐसा बयान, फैंस भी सुनकर हो जायेंगे हैरान, 'हम Playoff में...'
* GT vs CSK; IPL Qualifier 1: 'गुरु और चेले' में होगी की जंग, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Darshan Girish Nalkande, Gujarat Titans, Indian Premier League 2023, Chennai Super Kings, Indian Premier League 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com