विज्ञापन
This Article is From May 23, 2023

GT vs CSK, Qualifier 1: चेन्नई का यह खिलाड़ी साबित हो सकता है टर्निंग प्वाइंट, इस स्पेशल पहलू को बना लिया यूएसपी

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, Qualifier 1: चेन्नई और गुजरात के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने की उम्मीद है

GT vs CSK, Qualifier 1: चेन्नई का यह खिलाड़ी साबित हो सकता है टर्निंग प्वाइंट, इस स्पेशल पहलू को बना लिया यूएसपी
GT vs CSK, Qualifier 1: चेन्नई और गुजरात की रोमांचक जंग होने की उम्मीद है
  • क्वालीफायर से पहले तक किंग्स ने दिखाया सुपर दम
  • 14 मैचों में 8 जीत के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर
  • कई खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
नई दिल्ली:

जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) अब अपने अंतिम चरण की ओर चल पड़ी है. और टूर्नामेंट के पहले क्वालीफायर मुकाबले से पहले तक के अभी तक के सफर में चेन्नई (CSK) ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. और यह टीम 14 मैचों में आठ जीत और पांच हार के  साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. और इस प्रदर्शन के पीछे रहे हैं सुपर किंग्स के कुछ खिलाड़ी, जिन्होंने अभी तक की यात्रा में गजब की छाप छोड़ी है. इन खिलाड़ियों में ड्वेन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और युवा श्रीलंकाई मथीषा पाथिराना ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इन्हीं नामों के बीच शिवम दुबे (Shivam Dubey) चेन्नई के लिए बहुत ही स्पेशल साबित हुए हैं. इस सीजन में दुबे की बैटिंग में बहुत ही ज्यादा स्पष्टता और कॉन्फिडेंस दिखायी पड़ा. और इन पहलुओं का असर दुबे के प्रदर्शन में साफ दिखायी पड़ा है. इस सीजन में दुबे ने दिखाया है कि अब वह बैटिंग-ृऑलराउंडर नहीं, बल्कि एक मैच विजेता पूर्ण बल्लेबाज बन चुके हैं. 

SPECIAL STORIES:

शास्त्री ने चुनी संयुक्त भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम, तो इस वजह से बुरी तरह भड़के भारतीय फैंस

शिवम दुबे जारी सीजन में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. क्वालीफाइयर-1 तक के सफर में दुबे ने 14 मैचों की 12 पारियों में 38.50 के औसत से 385 रन बनाए. इसमें उनके तीन अर्द्धशतक और उनका स्ट्राइक रेट 160.41 का रहा है, लेकिन इस प्रदर्शन में उनकी विशिष्टता या यूएसपी अलग ही है. 

और यह यूएसपी है दुबे का स्पिन के खिलाफ प्रदर्शन. स्पिनरों के खिलाफ इस लेफ्टी बल्लेबाज ने आग उगलते हुए 175.93 का स्ट्रा-रेट निकाला है, लेकिन खास बात यह है कि स्पिनरों के खिलाफ उन्होंने जहां 20 छक्के जड़े हैं, तो वहीं चौकों की संख्या सिर्फ तीन है. वास्तव में दुबे ने जारी संस्करण में खुद को सिक्सर किंग को स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं. अभी तक के सफर में जहां फाफ डु प्लेसी 36 छक्कों के साथ पहले नंबर पर हैं, तो दुबे 33 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. और कौन जानता है कि दुबे चेन्नई के आगे के बढ़ने के सफर में प्लेसी को पछाड़कर जारी संस्करण के सिक्सर किंग बन सकते हैं. 

--- ये भी पढ़ें ---

* RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसी का ऐसा बयान, फैंस भी सुनकर हो जायेंगे हैरान, 'हम Playoff में...'
* GT vs CSK; IPL Qualifier 1: 'गुरु और चेले' में होगी की जंग, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Shivam Dube, Gujarat Titans, Chennai Super Kings, Cricket, Indian Premier League 2023
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com