Saurabh Netravalkar played for india U19 World Cup 2010: साल 2012 में एक मूवी आई थी. फिल्म का नाम था 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2'. फिल्म के एक्टर थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी. इस फिल्म का एक डायलॉग काफी फेमस हुआ था. 'बाप का, दादा का, भाई का...सबका बदला लेगा यह फैजल!!' अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम आपको यह डायलॉग क्यों याद दिला रहे हैं. पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच में यूएसए की टीम को बीते कल जीत मिली. 'सुपर ओवर' में यूएसए की तरफ से सौरभ नेत्रावलकर ने गेंदबाजी की और पाकिस्तान को 13 रन पर रोक दिया. इस प्रकार इस मैच में यूएसए की टीम को 5 रन से रोमांचक जीत मिली.
बता दें यूएसए की टीम से पहले सौरभ नेत्रावलकर भारत के लिए शिरकत करते थे. करीब 14 साल पहले 2010 में वह भारत की तरफ से अंडर 19 वर्ल्ड कप का हिस्सा थे. इस साल क्वार्टर फाइनल में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से हुई थी. मजेदार बात यह थी कि उस दौरान भी पाकिस्तान के अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम की अगुवाई बाबर आजम कर रहे थे. बाबर की अगुवाई में ब्लू टीम को यहां शिकस्त मिली थी. ग्रीन टीम ने आखिरी ओवर में ब्लू टीम को धूल चटाया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 23-23 ओवर का खेला गया था. यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 114 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम आखिरी ओवर में 2 विकेट शेष रहते मैदान में कामयाब रही थी.
पाकिस्तान से मिली इस शिकस्त में उस दौरान टीम का हिस्सा आज के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल भी थे. यही नहीं टीम के लिए उस दौरान मयंक अग्रवाल ने भी शिरकत की थी.
मैच में सौरव के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो उन्होंने कुल 5 ओवरों की गेंदबाजी की थी. इस दौरान महज 16 रन खर्च करते हुए 1 विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे. हालांकि, उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम यह मैच जितने में नाकामयाब हुई थी.
14 साल बाद सौरव ने लिया बदलाभारत-पाक मैच को करीब 14 साल बीत गए हैं. एक बार सौरभ का सामना पाकिस्तान से हुआ. इस बार भी टीम के कप्तान बाबर आजम थे. हालांकि, इस बार वह नहीं चुके. पहले उन्होंने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवरों के स्पेल में महज 18 रन खर्च किए. इस बीच उन्हें 2 सफलता भी हाथ लगी. फिर जब 'सुपर ओवर' में लक्ष्य के बचाव करने की जिम्मेदारी मिली तो उन्होंने महज 13 रन खर्च करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दिया. इसके साथ ही उन्होंने 2010 में मिली हार का पाकिस्तान के साथ अपना हिसाब भी चुकता कर लिया.
यह भी पढ़ें- 'सुपर 8' में नहीं पहुंच पाएगा पाकिस्तान! जानें कैसे भारत और यूएसए की टीम तोड़ रही है उसका सपना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं