T20 World Cup 2024: यूएसए के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान के लिए 'सुपर 8' का सफर काफी मुश्किल हो गया है. उसके अगले कुछ मुकाबले बड़ी टीमों के साथ हैं. अगर यहां भी उसे नाकामयाबी हाथ लगती है तो उसे पहले ही चरण से बाहर होना पड़ सकता है. मौजूदा समय में ऐसी परिस्थितियां बन रही हैं. जिसे देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ग्रुप 'ए' से भारत के साथ मेजबान टीम यूएसए 'सुपर 8' में पहुंच सकती है. 'सुपर 8' से पाकिस्तान के बाहर होने की ये मुख्य वजहें बन रही हैं-
अगर भारत से हारा पाकिस्तानटूर्नामेंट में पकिस्तान का दूसरा मुकाबला 9 जून को भारत के साथ है. यहां भारतीय टीम पाकिस्तान को हरा देती है और टीम इंडिया को अपने अगले मुकाबले में यूएसए के खिलाफ शिकस्त मिलती है. तो करीब करीब पाकिस्तान की टीम 'सुपर 8' से बाहर जाएगी. क्योंकि भारत को मात देने के बाद यूएसए की टीम 3 जीत के साथ 'सुपर 8' के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. वहीं ब्लू टीम अपने आखिरी मुकाबले में कनाडा को हरा देती है तो दोनों टीमों के 6-6 अंक हो जाएंगे. वहीं आखिरी के अपने 2 मैच जीतकर भी पाकिस्तान 'सुपर 8' में प्रवेश नहीं कर पाएगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अगर भारत, अमेरिका और पाकिस्तान ने जीता 3-3 मैच
अगर पाकिस्तानी टीम 9 जून को भारत को हराने में कामयाब रहती है और शेष तीनो मैच जीत जाती है तो उसके 6 अंक होंगे. वहीं भारतीय उसके बाद अपने दोनों मैच जीत जाती है तो उसके भी 6 अंक हो जाएंगे. इसके अलावा यूएसए की टीम भारत से हारने के बाद अपना आखिरी मैच जीत जाती है तो उसके भी 6 अंक हो जाएंगे. ऐसे में जिन 2 टीमों का अच्छा रनरेट रहेगा. वह 'सुपर 8' के लिए क्वालीफाई करेगी.
आगर भारत से हारा और आयरलैंड से जीता अमेरिका
यूएसए की टीम भारत से हार जाती है और आयरलैंड के खिलाफ जीत जाती है. वहीं भारत टूर्नामेंट में अपने चारो मुकाबले जीत जाता है तो भारत और यूएसए की टीम 'सुपर 8' में एंट्री लेगी.
अगर पाकिस्तान-अमेरिका ने जीता 2-2 मैचमौजूदा समय में पाकिस्तान के 3 मैच बचे हुए हैं. अगर वह भारत के खिलाफ हारकर भी अपने शेष 2 मैच जीत जाए. वहीं अमेरिका अपने शेष 2 मैच हारती है और भारत अपने सभी मुकाबले जीत जाए तो दूसरी टीम का चुनाव रन रेट के आधार पर किया जाएगा.
पाकिस्तान, भारत और अमेरिका ने जीता 2-2 मैचलीग चरण में अगर भारत, पाकिस्तान और यूएसए की टीम क्रमशः 2-2 मैच हार जाए और 2-2 मैच जीत जाए तो 'सुपर 8' के लिए रनरेट के आधार पर चुनाव किया जाएगा. यहां टॉप की 2 टीमें क्वालीफाई करेंगी.
पिच ऐसी की कोई भी टीम कर सकती है उलटफेरयूएसए की ओर से किए गए बड़े उलटफेर से चौंकिए नहीं. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी अमेरिकी पिच को देखकर हैरान हैं. उनका मानना है कि यहां कि पिचें ऐसी हैं कि कोई भी टीम किसी को भी अपने दिन पर शिकस्त दे सकती है.
खास मिट्टी से बनाई गई है नासाऊ की पिचनासाऊ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल किया जा रहा है. बता दें ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड से लाई गई मिट्टी का इस्तेमाल कर यहां की पिचें बनाई गई हैं. हमने ऑस्ट्रेलियाई मैदानों में तेज गेंदबाजों को अक्सर उछाल भरी गेंदबाजी करते हुए देखा है. अमेरिका में भी कुछ यही हाल है. इसके पीछे की मुख्य वजह ऑस्ट्रेलिया से लाई गई मिट्टी का ही कमाल है.
यह भी पढ़ें- PAK vs USA: मोहम्मद आमिर नहीं करते यह बड़ी गलती तो जीत जाता पाकिस्तान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं