यूपी की राजधानी लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड हादसे का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे. सीएम अलीगढ़ दौरे पर थे. लेकिन घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने अपना दौरा रद्द किया और लखनऊ पहुंच गए. सीएम ने केजीएमयू अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मुलाकात की. सीएम ने फोन पर फायर विभाग के अफसरों को फटकार लगाई. उन्होंने हादसे के जिम्मेदारों को किसी भी हाल में न बख्शने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.
हादसे वाली जगह का सीएम ने किया जायजा
राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक CM योगी ने लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलने पर सोमवार शाम अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही निरस्त कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ही इस हादसे की जानकारी मिली, इसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो गये. लखनऊ पहुंचकर सीएम ने हादसे वाली जगह का जायजा लिया.
#WATCH | Lucknow coaching institute fire incident | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrives at the spot where the fire incident took place in Lucknow, claiming the lives of 14 people. pic.twitter.com/M6ExS22Fbt
— ANI (@ANI) June 22, 2026
#WATCH | Lucknow coaching institute fire incident | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath visits King George's Medical University (KGMU) and meets the injured of the fire incident.
— ANI (@ANI) June 22, 2026
15 people lost their lives in the fire incident. pic.twitter.com/U0jszJbul6
घायलों से मिले CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) का दौरा किया और आग लगने की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की. उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की.
अधिकारियों को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिये और इस अग्निकांड में अपने अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना भी प्रकट की. सीएम योगी ने यह भी कहा कि पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव (गृह) मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट प्रस्तुत करें. उन्होंने कहा कि इस मामले की तह में जाकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी.
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट कर भी घटना पर दुख जताया. उन्होंने लिखा, 'लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.'
यह भी पढ़ें: कोई खिड़की से कूदा, कोई बाथरूम में हुआ बंद... परिजनों ने बयां किया लखनऊ अग्निकांड का वो खौफनाक मंजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं