Praful Hinge's Parents reaction viral: प्रकाश हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान पहले ही ओवर में तीन विकेट लिए जिसने मैच को पलटने का काम किया, इस मैच में खासकर प्रकाश हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को 0 पर आउट कर वो कमाल किया जो इस आईपीएल में कोई भी दूसरा गेंदबाज नहीं कर सका. बता दें कि जब प्रकाश हिंगे ने वैभव को आउट किया तो उनके माता-पिता का रिएक्शन देखने लायक था. सोशल मीडिया पर वैभव के माता-पिता का उस समय का रिएक्शन सामने आया है, जब बेटे ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आउट कर मैच का पासा पलट लिया.
जब वैभव के गेंद को मारा और गेंद हवा में गई तो प्रकाश हिंगे के पिता खुशी से उछल रहे थे. वहीं, जब वैभव आउट हुए तो पिता की खुशी देखने लायक था. यही नहीं, प्रकाश हिंगे की मां भी बेटे के कमाल को देखकर अपनी खुशी नहीं छुपा पा रही थी.
अपने IPL डेब्यू में, हिंगे ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 4 अहम विकेट लिए और राजस्थान की बैटिंग लाइनअप को पूरी तरह से बिखेर दिया. इस युवा तेज गेंदबाज़ ने दबाव में भी कमाल का संयम दिखाया और बड़े मंच पर अपनी मौजूदगी का जोरदार अंदाज में ऐलान किया. उनकी गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह से हैदराबाद के पक्ष में मोड़ने में अहम भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें- Video: हैदराबाद की जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन को किसने दिया गुलाब ?
ये भी पढ़ें- Video: बेटे ने वैभव सूर्यवंशी को किया आउट तो प्रफुल्ल हिंगे के माता-पिता की खुशी पहुंची सातवें आसमान, ऐसे मनाया जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं