राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) आईपीएल (IPL 2025) के सेशन के लिए बड़ा फैसला ले सकते हैं. दरअसल राजस्थान का प्रबंधन अभी से ही अगले साल की प्लानिंग कर रहा है. और इसके तहत संजू अगले सीजन में सिर्फ बतौर बल्लेबाज मैदान पर दिखाई पड़ सकते हैं. संजू ने इसको लेकर खुलासा करते हुए कहा कि हाल ही में टीम इंडिया के ध्रुव जुरेल को दूसरे विकेटकीपर के रूप में आगे बढ़ाए जाने के बाद से उनकी और जुरेल की पिछले काफी दिनों से इस मुद्दे पर काफी बातचीत हुई. और जुरेल अगले सीजन में कीपिंग करने को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्सुक हैं. वैसे संभावना यह भी है कि विकेट के पीछे जुरेल और सैमसन दोनों ही जिम्मेदारी साझा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
T-20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन की जगह ये दो खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल, पूर्व भारतीय दिग्गज ने चौंकाया
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सैमसन ने यू-ट्यूब चैनल पर पूर्व दिग्गज एबीडि विलियर्स से बातचीत में कहा, "मैंने अभी तक इस बात को सार्वजनिक रूप से नहीं कहा है, लेकिन हम महसूस करते हैं कि अब जबकि ध्रुव जुरेल अपने करियर के इस मोड़ पर टेस्ट विकेटकीपर हैं, तो उन्हें आईपीएल में विकेटकीपिंग करने की जरुरत है."
उन्होंने कहा, "मैंने पहले कभी बतौर फील्डर टीम का नेतृत्व नहीं किया है. यह खासा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. मैंने इस बारे में ध्रुव को बताया है कि मैं समझता हूं कि तुम कहां से आ रहे हो. और बतौर टीम कप्तान मैं समझता हूं कि तुम्हें भी कुछ मैचों में कीपिंग करनी चाहिए.हम देखेंगे कि कैसे भूमिका निभानी है, लेकिन टीम से पहले कुछ नहीं आना चाहिए. टीम पहले आनी चाहिए और व्यक्ति विशेष को महत्व देना चाहिए"
बता दें कि ध्रुव जुरेल ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था. लेकिन ऋषभ पंत के पूर्ण फिटनेस हासिल करने के बाद ध्रुव जुरेल को बाहर बैठने को मजबूर होना पड़ा है. पंत और जुरेल दोनों ने ही पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला था, लेकिन बाद में रोहित के इलेवन का हिस्सा बनने के बाद जुरेल को एडिलेड और ब्रिस्बेन में बाहर बैठना पड़ा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं