Sanju Samson: संजू सैमसन को केरल की विजय हजारे ट्रॉफी टीम से बाहर किए जाने पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं, खासकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद भी उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी की टीम में शामिल नहीं किया गया है और साथ ही सलमान निज़ार को कप्तान बनाया गया है. टूर्नामेंट के लिए केरल की 19 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल के छह में से पांच मैचों में कप्तानी करने वाले सैमसन का परफॉर्मेंस शानदार रहा है. उन्होंने टूर्नामेंट में 149.45 की स्ट्राइक रेट से 136 रन बनाए, जो घरेलू सर्किट में एक अनुभवी खिलाड़ी के रूप में उनकी महत्ता को दर्शाता है. हालांकि, उनके नेतृत्व और प्रदर्शन के बावजूद, केरल के चयनकर्ताओं ने 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए सैमसन के बिना आगे बढ़ने का फैसला किया है जो चौंकाने वाला है.
केरल विजय हजारे ट्रॉफी में ग्रुप ई में रखा गया है, जहां बड़ौदा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बंगाल, त्रिपुरा और बिहार की टीमों से सामने होगा. टीम 23 दिसंबर को हैदराबाद में बड़ौदा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ, टीम सलमान निज़ार के नेतृत्व में टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करने का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरेगी.
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल की पूरी टीम (Kerala's full squad for Vijay Hazare Trophy)
सलमान निज़ार (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, शॉन रोजर, मोहम्मद अज़हरुद्दीन (विकेटकीपर), आनंद कृष्णन, कृष्णा प्रसाद, अहमद इमरान, जलज सक्सेना, आदित्य आनंद सरवटे, सिजोमन जोसेफ, बेसिल थम्पी, बेसिल एनपी, निधिश एमडी, ईडन एप्पल टॉम, शराफुद्दीन एनएम, अखिल स्कारिया, विश्वेश्वर सुरेश, वैशाख चंद्रन, अजनास एम (विकेटकीपर)
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने कही ये बात
सैमसन के टीम में न शामिल किए जाने पर केरल क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि संजू ने टूर्नामेंट में ना खेलने का फैसला किया है. यह उनका अपना फैसला है. वो अभी के लिए इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे. हालांकि ये बात भी स्पष्ट नहीं है कि क्या संजू आगे टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे या नहीं.
वैसे जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें कहा गया है कि संजू ने केरल क्रिकेट टीम के प्रैक्टिस कैंप में हिस्सा नहीं लिया था. इस कारण ही उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं