Sanju Samson: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने शानदार परफॉर्मेंस किया. संजू ने 4 टी-20 मैचों की सीरीज में 216 रन बनाए. बता दें कि टी-20 में संजू ने शानदार वापसी की और धमाकेदार खेल दिखाकर उम्मीद जता दी है कि वो अब टी-20 में खासकर टीम इंडिया का लगातार हिस्सा रहेंगे. यही नहीं कई लोगों का मानना है कि संजू ने अपनी जगह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी पक्की कर ली है. लेकिन भारत के पूर्व गेंदबाज आरपी सिंह (RP Singh) को लगता है कि इतना बेहतरीन परफॉर्मेंस करने के बाद भी संजू के लिए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह टीम में बरकरार रखने के लिए उन्हें खासा मशक्कत करनी पड़ सकती है. संजू ने ओपनर के तौर पर हाल के समय में शानदार परफॉर्मेंस किया है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी-20 में संजू ने 56 गेंद पर 109 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 9 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. बता दें कि जियो सिनेमा पर कमेंट्री करने के क्रम में पूर्व भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह से एक सवाल पूछा गया कि "क्या आपको लगता है कि संजू ने अपनी जगह टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कंफर्म कर लिया है?. जिसपर पूर्व गेंदबाज ने रिएक्ट किया है और जो जवाब दिया उसने सुर्खियां बटोर ली है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'15 साल पहले ही बता दिया था कौन है अगला धोनी..", संजू सैमसन की तूफानी पारी देख गदगद हुए शशि थरूर, रिएक्शन ने मचाई धूम
संजू के सवाल पर आरपी ने रिएक्ट किया और कहा, "अगर आप उनके मौजूदा प्रदर्शन को देखें तो आप कहेंगे कि हां, लेकिन वर्ल्ड कप में अभी बहुत समय बचा है. यह मत भूलिए कि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल भी हैं. वे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं और बाएं-दाएं संयोजन को संभाल सकते हैं."
आरपी सिंह ने आगे कहा, " सैमसन एक ही सीरीज में लगातार दो बार शून्य पर आउट हुए और हम उनके प्रदर्शन में गिरावट के बारे में चर्चा कर रहे थे.. आप कभी नहीं जानते कि समय आने पर क्या होगा."
बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी-20 सीरीज में सैमसन ने 216 रन बनाए, वो इस सीरीज में तिलक वर्मा के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं