विज्ञापन

'पाकिस्तान को हराकर इतना जोश क्यों? ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड से भिड़ो,' भारत की जीत पर बोले संजय मांजरेकर

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान पर भारत की रोमांचक जीत के बाद संजय मांजरेकर ने खिलाड़ियों के आक्रामक जश्न पर सवाल उठाए हैं.

'पाकिस्तान को हराकर इतना जोश क्यों? ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड से भिड़ो,' भारत की जीत पर बोले संजय मांजरेकर
संजय मांजरेकर ने भारत की U19 टीम के जश्न पर प्रतिक्रिया दी
NDTV

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट से मिली रोमांचक जीत के बाद भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों के जश्न पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ियों को मैदान पर आक्रामकता दिखानी है तो उन्हें ‘अपने बराबर की टीमों' के खिलाफ ऐसा करना चाहिए.

भारत ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के नौ विकेट पर 337 रन के जवाब में एक विकेट शेष रहते जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया. हालांकि जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न पर मांजरेकर ने सोशल मीडिया के जरिए तीखी प्रतिक्रिया दी. मांजरेकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पाकिस्तान को ‘आसान और कमजोर निशाना' बताते हुए सुझाव दिया कि भारत को अपनी आक्रामकता ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ दिखानी चाहिए.

पाकिस्तान अब आसान और कमजोर निशाना

उन्होंने पोस्ट किया, 'अगर भारतीय क्रिकेटरों को मैदान पर ‘आक्रामकता' दिखानी है तो अब उसे अपने बराबर की टीमों को चुनना चाहिए. पाकिस्तान अब आसान और कमजोर निशाना है. मेरा सुझाव ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड हैं....''

भारत की जीत में निचले क्रम के बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 42वें ओवर में 252 रन पर आठ विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गई थी. इसके बाद मनल चौहान और मोहित उल्वा ने नौवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर टीम की उम्मीदें जिंदा रखीं. मनल ने 32 गेंद पर 47 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद भारत को 36 रन की जरूरत थी

मोहित का 11वें नंबर के बल्लेबाज सी वेंकट ने अच्छा साथ दिया. वेंकट आठ गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे. मोहित ने लेग स्पिनर अहमद हुसैन की गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़कर भारत को यादगार जीत दिलाई.

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने भी मैच के बाद...,' पाकिस्तान के खिलाफ जीत के जश्न पर मोहित उल्वा ने तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा की खामोशी ने खींचा फैंस का ध्यान, राजीव शुक्ला से बातचीत की तस्वीर वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, India U19, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com