विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2024

Sania Mirza: सानिया मिर्जा के पिता शमी को लेकर स्थिति कर चुके हैं साफ, लेकिन सोशल मीडिया पर जोर-शोर से चल रहे ये सवाल

Sania Mirza: सानिया मिर्जा को लेकर पिछले कई दिनों से शमी को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा जोर-शोर से चल रही थी

Sania Mirza: सानिया मिर्जा के पिता शमी को लेकर स्थिति कर चुके हैं साफ, लेकिन सोशल मीडिया पर जोर-शोर से चल रहे ये सवाल
Mohammed Shami and Sania Mirza: फैंस दोनों को लेकर अभी भी सवाल कर रहे हैं
नई दिल्ली:

पिछले कई दिनों से अलग-अलग रिपोर्टस में इस तरह की खबरें आ रही थीं कि भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और भारतीय पेसर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के साथ निकाह कर सकती हैं. पिछले करीब एक सप्ताह के भीतर तो इस तरह की चर्चा ने एकदम अलग ही रूप अख्तियार कर कर लिया, इस टेनिस स्टार के पिता ने NDTV से खास बातचीत में साफ कर दिया कि इस तरह की खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं ही है. लेकिन सोशल मीडिया तो सोशल मीडिया ठहरा. चाहने वाले भला कहां रुकते हैं. पिता इमरान मिर्जा के खंडन करने के बावजूद सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर जोर-शोर से ट्रेंड कर रही हैं. और वजह है उनकी और शमी को लेकर चल रही चर्चा. पिता को इस मामले पर स्थिति साफ किए घंटो हो चुके हैं. पिता ने यहां तक कहा कि सानिया कभी शमी से मिली तक नहीं हैं, लेकिन इतनी सफाई के बाद भी फैंस के सवालों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आप देखिए कि फैंस कैसे-कैसे सवाल कर रहे हैं, कैसी-कैसी बातें बना रहे हैं.

बात तो इस फैन की सही है कि बिना आग के धुआं कहां उठता है...सफाई के बाद भी धुआं उठ ही रहा है !

ऐसी भी बात बनाने वाले लोग हैं

बात तो सही है कि दोनों ही जमकर ट्रेंड हो रहे हैं

इन भाई साहब ने शायद सानिया के अब्बू की बात नहीं सुनी है या पढ़ी है

ऐसी सोच वाले भी लोग हैं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami Ahmed, India, ICC T20 World Cup 2024, Sania Mirza, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com