भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने अपना लुक बदल लिया है. तेज गेंदबाज ने अपने नए लुक की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसपर फैन्स लगााकर कमेंट कर रहे हैं. चाहर ने अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए अपने बाल को छोटे कर लिए हैं. वहीं. तेज गेंदबाज के इस नए लुक को देखकर फैन्स इस लुक की तुलना 'गजनी' फिल्म में एक्टर आमिर खान के लुक से कर रहे हैं. सीएसके (CSK) की ओर से आईपीएल खेलने वाले दीपक चाहर का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है. यही नहीं एम एस धोनी (MS Dhoni) की बीवी साक्षी (Sakshi Singh Dhoni) ने भी दीपक के नए लुक पर रिएक्ट करते हुए कमेंट किए हैं.
इरफान पठान और स्कॉट स्टायरिस ने की भविष्यवाणी, 'यह टीम 6 विकेट से जीतेगी WTC फाइनल..'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दीपक के नए गजनी लुक को देखकर साक्षी ने कमेंट करते हुए ' खतरनाक लुक' लिखा है. सोशल मीडिया पर चाहर का यह गजनी लुक खूब वायरल हो रहा है. इतना नहीं दीपक की बहन मालती चाहर ने भी लुक को लेकर कमेंट किया है.

दीपक ने अपनी इस नए लुक की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'नया लुक, आपको ज्यादा पसंद कौन सी फोटो आई? मैं एक सिलेक्ट नहीं कर पाया इसलिए दोनों फोटो शेयर कर रहा हूं.' चाहर ने अपने पोस्ट में अपनी बहन मालती को यह तस्वीर लेने के लिए शुक्रिया भी कहा है.
PAK क्रिकेटर हसन अली की बीवी को भारत का यह क्रिकेटर है पसंद, खुद किया इजहार
दीपक ने आईपीएल 2021 में शानदार गेंदबाजी की है. हाल के समय में दीपक सीएसके के अहम तेज गेंदबाज बन गए हैं. भारतीय टीम जुलाई में श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है. इस दौरे पर दीपक तेज गेंदबाज के तौर पर भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं. 13 जुलाई को सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाएगा. श्रीलंका दौरे पर आखिरी मैच 25 जुलाई को खेला जाने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं