WTC फाइनल (World Test Championship) से पहले पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस (Scott Styris) और इरफान पठान (Irfan Pathan) ने बड़ी भविष्यवाणी करते यह बता दिया है कि आखिर में यह ऐतिहासिक फाइनल मैच कौन जीतने वाला है. स्टायरिस ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में अपनी राय सभी के साथ साझा की है. बता दें कि फैन्स और क्रिकेट पंडितों के बीच टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर काफी उत्सुकता है. दोनों ही टीमों के लिए टेस्ट में विश्व विजेता बनने का यह सुनहरा मौका है. ऐसे में स्टायरिस ने माना है कि यह फाइनल मैच काफी रोमांचक होगा और जीत कीवी टीम को मिलेगी. कीवी टीम के पूर्व दिग्गज ने कहा कि, डेवोन कॉनवे ने अपने डेब्यू टेस्ट में शानदार दोहरा शतक जमाया है, जिससे यह बात सबके सामने आ गई है कि वो कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं.
फारुख इंजीनियर का चौकाने वाला खुलासा, इंग्लैंड में मेरे लिए भी हुई थी नस्लीय टिप्पणी
वहीं, उन्होंने आगे यह भी कहा कि, टीम के पास बोल्ट जैसा दिग्गज तेज गेंदबाज है जो भारतीय बल्लेबाजी क्रम को तोड़ सकता है. दोनों खिलाड़ियों के दम पर कीवी टीम जीत की प्रबल दावेदार हैं. यही नहीं स्टायरिस ने यह भी भविष्यवाणी कर दी है कि, न्यूजीलैंड की टीम भारत को फाइनल में 6 विकेट से हरा सकती है. डेवोन कॉनवे और बोल्ट इस मैच में शानदार परफॉर्मेंस करेंगे. दोनों खिलाड़ी के दम पर न्यूजीलैंड की टीम इतिहास रचने वाली है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Photo Credit: Instagram
यही नहीं भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान (Irfan Pathan) ने भी माना है कि यह फाइनल मैच काफी रोमांचक होगा लेकिन न्यूजीलैंड की टीम भारत से 55-45 से फायदे की स्थिति में रहेगी. पठान ने विलियमसन पर अपना जुआ खेला है. पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कहा कि ऐतिहासिक फाइनल में केन विलियमसन सर्वाधिक रन बनाएंगे और बोल्ट या फिर मोहम्मीद शमी की गेंदबाजी का जलवा देखने को मिलेगा.
टेस्ट क्रिकेट में बने ऐसे 10 अनोखे रिकॉर्ड जिसका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून के बीच टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथैम्पटन में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. पहले टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ था.
भले ही पहला टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ लेकिन कीवी टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाकर भारत के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. खासकर कॉनवे ने पहले ही टेस्ट मैच में 200 रनों की पारी खेलकर कमाल कर दिया है. डेब्यू टेस्ट मैच में दोहरा शतक जमाकर इस बल्लेबाज ने भारत के गेंदबाजों को एक बड़ी चुनौती दे दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं