विश्व क्रिकेट में विराट कोहली (Virat Kohli) स्टाइलिश क्रिकेटर के तौर पर जाने जाते हैं. बल्लेबाजी से कमाल का परफॉर्मेंस करने के अलावा कोहली विश्व क्रिकेट के सबसे फिट क्रिकेटर में गिने जाते हैं. यही कारण है कि उनकी फैन फॉलोइंग महिलाओं में भी ज्यादा है. कोहली बतौर क्रिकेटर तो पसंद किए जाते ही है लेकिन अपनी फिटनेस के कारण भी कई लोगों के चहेते क्रिकेटर हैं. वहीं. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली की वाइफ शामिया आऱजू (Hasan Ali wife Shamia Arzoo) भी भारतीय कप्तान विराट कोहली की फैन हैं. दरअसल इंस्टाग्राम पर फैन के सवाल-जवाब सत्र के दौरान शामिया ने इस बात का खुलासा किया है.
टेस्ट क्रिकेट में बने ऐसे 10 अनोखे रिकॉर्ड जिसका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है
इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने शामिया आऱजू से इस बारे में सवाल किया. शख्स ने पूछा, 'आपके पसंदीदा गेंदबाज तो हसन अली होंगे, लेकिन फेवरिट बल्लेबाज़ कौन है?'. इसपर शामिया ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम लिया है. बता दें कि शामिया का पारिवार हरियाणा से ताल्लुक रखता है लेकिन फिलहाल, उनका परिवार नई दिल्ली में बसा हुआ है हसन अली और शामिया की शादी 2019 में हुई थी. दोनों ने दुबई में जाकर एक दूसरे के साथ निकाह किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

हसन अली की बावी ने कोहली को अपने फेवरेट बल्लेबाज मानकर यह साबित कर दिया है कि बॉर्डर के उस पार भी कोहली के फैन काफी ज्यादा है. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को फैन्स मिस कर रहे हैं. वैसे, दोनों देशों के फैन्स को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला टी-20 विश्व कप के दौरान देखने को मिलेगा. आईसीसी अक्टूबर-नवंबर में ही टी-20 विश्व कप का आय़ोजन कराने वाला है.
पाकिस्तानी बल्लेबाज का तहलका, केवल 28 गेंद पर ठोका शतक, गेंदबाजों के उड़े होश
भारत के कप्तान विराट कोहली इस समय इंग्लैंड में हैं, जहां उनकी टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final) 18 जून को खेलने उतरेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून के बीच यह ऐतिहासिक फाइनल मैच खेला जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं